Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

महाशिवरात्रि पर कर लें ये अचूक उपाय, विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर!

34

हिंदू धर्म शास्त्रों में फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि बहुत विशेष मानी जाती है. क्योंकि हर साल इस तिथि पर महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है. ये दिन शिव-शक्ति के मिलन का माना जाता है. दरअसल, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इस दिन ही भगावन शिव ने वैराग्य छोड़कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया था.

भगवान शिव का व्रत और पूजन

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का व्रत और पूजन करने से जीवन के तमाम दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं. जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है. यही नहीं अगर किसी के विवाह में बाधाएं आ रही हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन कुछ उपाय भी बताए गए हैं. मान्यता है कि इन उपायों को करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं.

इस साल कब है महाशिवरात्रि?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगी. वहीं इस तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर हो जाएगा. महाशिवरात्रि पर रात्रि के चार प्रहरों में भगवान शिव की पूजा की जाती है. ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी और इसी दिन इसका व्रत भी रखा जाएगा.

महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय

  • अगर विवाह में बाधाएं आ रही हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का पूजन औररुद्राभिषेक करें. ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं.
  • विवाह में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती को लाल चुनरी चढ़ाएं और उनकी पूजा करें. ऐसा करने से विवाह में आ रहीं सभी परेशानियां दूर हो जाती हैंं.
  • महाशिवरात्रि के दिन कन्याएं माता पार्वती को मेहंदी चढ़ाएं. फिर उसी मेहंदी को अपने हाथों लगाएं. ऐसा करने से विवाह में आ रहीं बाधाएं दूर हो जाती हैं. साथ ही मनचाहा वर मिलता है.
  • इस दिन ऊँ गौरी शंकराय नमः मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से भी विवाह में आ रहीं बाधाएं दूर हो जाती हैं.
  • इस दिन भगवान शिव के आगे देसी घी का दीपक जलाकर उनके “ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ” मंत्र का जाप करें. इससे शादीशुदा जीवन का तनाव खत्म होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.