Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आतिशी ने हद कर दी… CM ऑफिस में केजरीवाल की कुर्सी रखने पर कांग्रेस हमलावर

31

दिल्ली की सीएम आतिशी के मुख्यमंत्री कुर्सी के साइड में केजरीवाल की कुर्सी रखने पर विवाद हो गया है. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी मुख्यमंत्री कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कुर्सी लगाने पर आपत्ति जाहिर की है.

दिल्ली की सीएम आतिशी सोमवार को पहली बार मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंची जहां वो सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठीं. सीएम आतिशी सफेद रंग की कुर्सी पर बैठीं और उनके साइड में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लाल रंग की कुर्सी रखी हुई थी. इस बात को लेकर अब कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी आपत्ति जाहिर की है. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आतिशी के बयान की आलोचना करते हुए कहा, भ्रष्टाचार के मामले में जेल में रह कर आए व्यक्ति की तुलना भगवान राम से करना घोर आपत्तिजनक है.

“आतिशी ने हद कर दी”

देवेंद्र यादव ने कहा, आतिशी ने हद कर दी, जो उम्मीदें दिल्ली के लोगों को इस सरकार से थी वो आज पूरी तरह से कहीं न कहीं धूमिल होती नजर आ रही है. उन्होंने आगे कहा, आतिशी ने आज खुद अपने आप को डमी सीएम के रूप में पेश किया है. आज इस हरकत से साबित हो गया कि लोगों को दिल्ली की सीएम से कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए.

“केजरीवाल की कुर्सी यहीं रहेगी”

दिल्ली की सीएम आतिशी ने इस मौके पर कहा, अरविंद केजरीवाल ने ईमानदारी का एक उदाहरण सब के सामने रखा है. हम अपने भरोसे के साथ फिर से अरविंद केजीरवाल जी को सीएम की इस कुर्सी पर बैठाएंगे और तब तक यह कुर्सी इसी कमरे में रहेगी. सीएम आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, बीजेपी पिछले 2 साल से सीएम की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है.

अरविंद केजरीवाल 13 सितंबर को जेल से बाहर आए, जिसके बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को इस्तीफा देने का ऐलान किया और उन्होंने 17 सितंबर को इस्तीफा एलजी को सौंपा. केजरीवाल ने इस्तीफा देने के बाद जनता की अदालत में 22 सितंबर को कहा, कोर्ट के ट्रायल तो सालों चलेंगे, इसीलिए मैं जनता की अदालत के बीच आया हूं. जनता मुझे एक बार फिर ईमानदार मान कर वोट देगी तो मैं तभी सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.