Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर पुलिस के ‘यमराज’ जवाहरसिंह जादौन की करंट लगने से मौत, कोरोनाकाल में हुए थे मशहूर

28

 इंदौर। कोरोनाकाल में यमराज का वेश बनाकर लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करने वाले हेड कांस्टेबल जवाहरसिंह जादौन की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई। वह जूनी इंदौर थाने के पीछे शासकीय आवास के बाहर सुबह करीब 11.30 बजे गाय को नहला रहे थे कि आसपास फैले बिजली के तारों से उन्हें करंट लग गया।

इसके बाद स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जादौन एमजी रोड थाने में भी पदस्थ रह चुके हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। बता दें कि हेड कांस्टेबल जादौन कोरोनाकाल में लोगों से एक मीटर की दूरी बनाए रखने और घर से बाहर नहीं निकलने की अपील करते हुए प्रसिद्ध हुए थे।

सड़क हादसे में साउंड आपरेटर की मौत

एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय राज की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस के मुताबिक, वर्धमान नगर निवासी राज डीजे वाहन पर साउंड ऑपरेटर के रूप में काम करता था। शुक्रवार को छोटा बांगड़दा क्षेत्र से उसे गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल भिजवाया गया था।

मंदिर से लौट रही महिला का मंगलसूत्र चोरी

एरोड्रम थाना क्षेत्र में बदमाश महिला का मंगलसूत्र चुरा ले गए। महिला बिजासन माता मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक, स्कीम-51 निवासी माधुरी टेकम के साथ घटना हुई है। महिला ने पुलिस को बताया कि दर्शन करने गई तब मंगलसूत्र था। लौटी तो गायब मिला और थाने में शिकायत की।

वाहन चोर गिरफ्तार
सात गाड़ियां जब्त

एमआइजी पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपित से सात गाड़ियां बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपित जतिन रविश झांजा निवासी धानीघाटी हाटपिपल्या (देवास) है। आरोपित को अयोध्यापुरी कालोनी से चोरी की गाड़ी के साथ पकड़ा था। पूछताछ में अलग-अलग जगह से गाड़ियां चुराना स्वीकारा है।

मादक पदार्थों की खरीद में तस्कर पर कार्रवाई

मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में शामिल तस्कर के विरुद्ध लसूड़िया पुलिस ने पिट एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपित राहुल वर्मा उर्फ टोपी निवासी निरंजनपुर नई बस्ती के विरुद्ध कई प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने राहुल को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.