Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग... Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म...

31 अक्टूबर से ग्वालियर में RSS का प्रचारक प्रशिक्षिण शिविर, मोहन भागवत भी होंगे शामिल

34

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रचारक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. आरएसएस प्रचारक शिविर 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलेगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ‎के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रचारक बंधु इस शिविर में हिस्सा लेंगे.

उन्होंने कहा कि इस वर्ग में देश भर से 31 विविध संगठन के कुल 554 प्रचारक हिस्सा लेंगे. इस वर्ग का स्वरूप प्रशिक्षणात्मक रहेगा.

शिविर में हिस्सा लेंगे सरसंघचालक मोहन भागवत

उन्होंने कहा कि यह अखिल भारतीय वर्ग प्रति 4-5 वर्ष में एक बार आयोजित होता है. वर्ग में सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत एवं सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के सभी सहसरकार्यवाह तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.