Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बारामती सीट: ‘चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती है, लेकिन…’, अजित पवार के खिलाफ मुकाबले पर बोले भतीजे युगेंद्र

56

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में बारामती सीट पर चाचा और भतीजे के बीच चुनावी मुकाबला देखने को मिलने वाला है. इस सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार का अपने चाचा और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार से भिरंत होगी. वहीं, शनिवार को युगेंद्र पवार ने कहा कि, ‘चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं हूं.’

युगेंद्र पवार ने कहा कि अपने चाचा अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ना उनके लिए एक चुनौती है लेकिन वह चिंतित नहीं हैं क्योंकि लोगों की दुआएं और आशीर्वाद उनके साथ है. उन्होंने कहा कि इस बार बारामती के लोगों ने ही उन्हें क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए चुना है. युगेंद्र, अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास के बेटे हैं. यह युगेंद्र का पहला चुनाव है.

अब शरद पवार का आशीर्वाद मेरे साथ है- युगेंद्र

वहीं, पुणे जिले के बारामती में दबदबा रखने वाले पवार परिवार के दो सदस्यों के बीच यह बीते छह महीने में दूसरा चुनावी मुकाबला है. मई में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने बारामती लोकसभा क्षेत्र से अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था. हालांकि, सुप्रिया ने अपनी भाभी को करारी शिकस्त देते हुए बारामती सीट बरकरार रखी थी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थापना शरद पवार ने 1999 में की थी. जुलाई 2023 में उनके भतीजे अजित पवार के बगावत करने और एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद एनसीपी दो भागों में बंट गई थी. पीटीआई को दिए इंटरव्यू में युगेंद्र ने कहा, ‘जब मेरे चाचा ने बारामती से चुनाव लड़ा था, तब पवार साहब का आशीर्वाद उनके साथ था. लेकिन अब उनका आशीर्वाद मेरे साथ है.’

‘असली NCP कौन, इसका सवाल ही नहीं उठता क्योंकि…,’

युगेंद्र ने कहा कि, ‘शरद पवार साहब के पास अधिक अनुभव है, जिससे मुझे प्रोत्साहन मिला है और मेरा हौसला बढ़ा है.’ उन्होंने कहा कि बारामती निर्वाचन क्षेत्र में वह भी मेहनत कर रहे हैं और अपने लिए एक मजबूत जनाधार कायम किया है. उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता सामाजिक कार्य में सक्रिय हैं, वो कुश्ती संघ से जुड़े हैं. यहां उनकी फैक्टरी है.

युगेंद्र ने कहा, मेरे बारामती से चुनाव लड़ने का फैसला मैंने या पवार साहब ने नहीं किया था. यह बारामती के लोग है, जिन्होंने फैसला किया कि मुझे क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि एनसीपी के दोनों गुटों में से कौन असली है, इसका सवाल ही नहीं उठता. क्योंकि पार्टी के संस्थापक शरद पवार हैं और यह लोकसभा चुनाव के नतीजों से भी साबित हो गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.