Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

‘क्लब में करा रहे थे धर्म परिवर्तन’… स्टार भारतीय क्रिकेटर के पिता पर लगा बड़ा आरोप, खिलाड़ी पर हुए एक्शन

27

टीम इंडिया की स्टार महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स के पिता इवान पर मुंबई के मशहूर खार जिमखाना क्लब ने गंभीर आरोप लगाए हैं. शहर के सबसे पुराने क्लबों में शामिल खार जिमखाना ने दावा किया है कि भारतीय क्रिकेटर के पिता वहां की जगह धार्मिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे. वह वहां पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का काम कर रहे थे. क्लब ने इस मामले पर संज्ञान लिया और उसने जेमिमा पर एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से उनका मेंबरशिप कैंसिल कर दिया है. इस मामले पर जेमिमा की ओर फिलहाल कोई भी बयान सामने नहीं आया है.

क्लब ने मामले को लेकर क्या कहा?

खार जिमखाना क्लब ने अपने वार्षिक बैठक में जेमिमा का मेंबरशिप कैंसिल करने का फैसला किया. क्लब के अध्यक्ष विवेक देवनानी ने भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ लिए गए एक्शन की पुष्टि भी कर दी है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें 3 साल की हॉनरेरी मेंबरशिप दी गई थी. बैठक में आम सहमति बनने के बाद एक रिजोल्यूशन पास करके ये एक्शन लिया गया. क्लब के मैनेजिंग कमेटी के सदस्य शिव मल्होत्रा ने इस मामले को लेकर खुलासा किया कि जेमिमा के पिता इवान ब्रदर मेनुएल मिनिस्ट्रीज नाम की संस्था से जुड़े हुए थे.

जेमिमा के पिता ने करीब डेढ़ साल तक प्रेसिडेंशिलय हॉल को बुक किया था. इस दौरान उन्होंने 35 इवेंट आयोजित किए और कई धार्मिक एक्टिविटी समेत धर्म परिवर्तन का भी काम करते रहे. उन्होंने आगे कहा कि ‘हम देश भर में हो रहे धर्म परिवर्तन के बारे में सुनते हैं. लेकिन ये काम हमारे नाक के नीचे ही किया जा रहा था. शिव मल्होत्रा ने भी खुलासा किया कि जीमखाना के नियमों के अनुसार क्लब में किसी भी धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं है.

स्टाफ मेंबर से मिली जानकारी

जिमखाना के पूर्व अध्यक्ष ने नितिन गडेकर ने बताया कि क्लब में हो रही धार्मिक गतिविधियों की जानकारी वहां के एक स्टाफ मेंबर के जरिए मिली. इसके बाद क्लब के कुछ लोग इसकी जांच के लिए प्रेंसिडेंशियल हॉल में गए. वहां जाकर उन्होंने देखा कि रूम में अंधेरा था और ट्रांस म्यूजिक बज रहा था. वहीं एक महिला कह रही थी ‘वह हमें बचाने के लिए आ रहे हैं.’ ये सब देखकर सभी सदस्य हैरान रह गए. इसके बाद सभी ने इसका विरोध किया और मेंबरशिप कैंसिल करने का फैसला लिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.