Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

12 साल बाद भारतीय क्रिकेट में हुआ ऐसा, शतक से 1 रन दूर रह गए ऋषभ पंत

26

बेंगलुरु टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने दमदार वापसी की है. पहली पारी में 356 रनों से पिछड़ने के बाद भी भारतीय टीम मुकाबले में न्यूजीलैंड पर हावी हो चुकी है. टीम इंडिया की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. सरफराज खान के बाद ऋषभ पंत ने भी एक कमाल की पारी खेली. लेकिन वह शतक से 1 रन दूर रह गए. वह 99 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन उन्होंने आउट होने से पहले टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

शतक से 1 रन दूर रह गए ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने एक बार भी मुश्किल परिस्थितियों में टीम इंडिया के संकटमोचक बने. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में 105 गेंदों पर 99 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के जड़े. ये 7वां मौका था, जब पंत 90 या उससे ज्यादा रन बनाने के बाद शतक नहीं जड़ सके. इससे पहले ऋषभ पंत टेस्ट में 97 रन, 96 रन, 93 रन, 92 रन, 92 रन और 91 रन बनाकर भी आउट हो चुके हैं.

12 साल बाद भारतीय क्रिकेट में हुआ ऐसा

ये ऋषभ पंत के टेस्ट करियर में पहला मौका है जब वह 99 रन बनाकर आउट हुए हैं. वहीं, भारतीय टेस्ट क्रिकेट में 12 साल बाद कोई विकेटकीपर बल्लेबाज 99 रन बनाकर आउट हुआ है. इससे पहले साल 2012 में एमएस धोनी 99 रन पर आउट हुए थे. धोनी इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में 99 रन बनाकर रन आउट हो गए थे. अब 12 साल बाद पंत के साथ ऐसा हुआ है. इसके अलावा ऋषभ पंत भारत के 5वें बल्लेबाज बने हैं जो टेस्ट में 99 रन पर अपना आउट हुए. पंत और धोनी के अलावा मुरली विजय, वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली के साथ भी ऐसा हो चुका है.

टीम इंडिया ने उतारी 356 रनों की लीड

टीम इंडिया इस मुकाबले की पहली पारी में 46 रन पर आउट हो गई थी. लेकिन दूसरी पारी में उसने कमाल का प्रदर्शन किया. चौथे दिन चाय के समय तक टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 438 रन बनाए और 82 रनों की बढ़त हासिल की. टीम इंडिया अगर एक बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाने में कामयाब होती है, तो वह मुकाबले में बाजी भी मार सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.