Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस... ABVP Wins DUSU Polls: डीसूयू चुनाव में एबीवीपी की 3-0 से बड़ी जीत, यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़... Delhi Jantar Mantar Protest Update: करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और सरकार के बीच बनी सहमति, महापंचाय... Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार ... BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर...

बीवी की मेहंदी से लेकर गहने के शौक तक… करवाचौथ पर ऐसे होता है 22 हजार करोड़ का कारोबार

64

देश में करवा चौथ का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा. विवाहित महिलाओं के लिए यह सबसे खास त्योहार में से एक है. करवा चौथ के इस मौक़े पर दिल्ली एवं देश के बाज़ारों मे लगभग 22 हजार करोड़ रुपए का व्यापार होने की उम्मीद है. पिछले वर्ष यह आंकड़ा लगभग 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक का था. चाँदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत करवा चौथ पर लोग भारत में तैयार किए गए सामान को खरीदने पर जोर दे रहे हैं. पिछले दो दिनों से देश के बाज़ारों में इस पर्व की ख़रीदारी को लेकर जोश बना हुआ है. कपड़ों, ज्वैलरी से लेकर श्रृंगार-कॉस्मेटिक्स का सामान, गिफ्ट आइट्म्स, पूजा के आइटम्स की जमकर शॉपिंग की जा रही है.

टूट जाएंगे कारोबार के रिकॉर्ड

इसके लिए दिल्ली समेत देश भर के बाजारों में खूब भीड़ दिखाई दे रही है. इस त्योहार के लिए महिला-पुरुष जमकर कर खरीदारी कर रहे हैं. इस साल बाजारों में पिछले साल के मुकाबले रौनक भी ज्यादा दिखाई दे रही है. व्यापारियों के मुताबिक, करवा चौथ त्योहार पर देश भर में करीब 22 हजार करोड़ रुपए का कारोबार होगा. सिर्फ दिल्ली की बात करें तो यहीं करीब चार हजार करोड़ रुपए की बिक्री होने वाली है. यदि ऐसा हुआ तो इस बार बिक्री के पुराने सारे रिकार्ड टूट जाएंगे.

खंडेलवाल ने बताया कि करवा चौथ पर ज्वेलरी से लेकर कपड़े मेकअप सामग्री, साड़ियां, पूजा कैलेंडर और पूजा सामग्री जिसमें पूजा के लिए करवा, छलनी, दीया, फूलबत्ती और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की ख़रीदारी की जाएगी. ज्यादातर महिलाएं कथा की किताब और दीपों की भी खरीदारी करती हैं. इसके अलावा श्रृंगार की वस्तुओं में कांच की लाल चूड़ियां, बिछिया, पायल, लॉकेट और चूड़ा जैसी अलग-अलग प्रकार की करवे की थाली खरीदे जाते हैं. इस बार चांदी से बने करवे भी बाजार में उपलब्ध हैं जिनकी मांग ज्यादा होने की उम्मीद है.

मेहंदी का है बड़ा कारोबार

उन्होंने यह भी बताया कि करवा चौथ के त्योहार पर मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है और इसलिए देश भर में मेहंदी का बड़ा कारोबार होता है. बाजारों, मंदिरों और दूसरी सार्वजनिक स्थानों पर मेहंदी लगाने वाले बैठ जाते हैं और उनसे मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की लाइन लगी रहती है. दिल्ली में कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर एक ऐसी जगह है जहां हजारों महिलाएं हाथों में मेहंदी लगवाती है वहीं विभिन्न बाजारों में भी खाली स्थानों पर मेहंदी लगाने वाले कारीगर अपनी रोजी रोटी कमाते हैं. यही नहीं अब ब्यूटी पार्लरों में भी करवा चौथ के अवसर पर मेहंदी लगाने के खास प्रबंध किए जाते हैं वहीं बड़ी मात्रा में घरों में भी मेहंदी लगाने वालों को बुलाया जाता है जिसमें न केवल महिलाएं बल्कि पुरुष भी शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.