Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

6G से AI तक, इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इन कंपनियों ने शोकेस की नई Technologies

43

India Mobile Congress 2024 का समापान हो चुका है, इस साल इस टेक इवेंट में काफी कुछ नया देखने को मिला. कई कंपनियों ने अपनी नई टेक्नोलॉजी को शोकेस किया, अगर आपसे भी इस टेक इवेंट से जुड़े अपडेट्स मिस हो गए हैं तो आइए आपको बताते हैं कि इवेंट में इस साल क्या कुछ खास देखने को मिला?

इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने भी 6जी के बारे में बात करते हुए बताया कि भारत 6जी को लॉन्च करने की दिशा में काम करना लगा है. 6जी कनेक्टिविटी के साथ IoT को स्ट्रांग सपोर्ट और लोगों को सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड का फायदा मिलेगा. आइए जानते हैं कि इवेंट में किस कंपनी ने कौन सी नई टेक्नोलॉजी को शोकेस किया है?

Jio की नई टेक्नोलॉजी

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में रिलायंस जियो ने एक ऐसी खास टेक्नोलॉजी को शोकेस किया है जिससे आपका टीवी आसानी से कंप्यूटर में बदल सकता है. रिलायंस जियो की इस टेक्नोलॉजी का नाम है Jio Cloud PC. जियो क्लाउड पीसी आपके टीवी को इंटरनेट के माध्यम से क्लाउड कंप्यूटिंग से जोड़ने में मदद करेगा. इस काम के लिए जियो क्लाउड पीसी ऐप, Smart TV, माउस, की बोर्ड और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी.

Jio Smart Glass

India Mobile Congress 2024 में जियो ने Jio Frames को पेश किया, इस स्मार्ट फ्रेम में स्मार्ट ग्लास दिए गए हैं जो एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं. Jio Glass एक या दो नहीं बल्कि कई कमाल के फीचर्स ऑफर करता है जैसे कि डायरेक्शन, वॉयस असिस्टेंट और ट्रांसलेशन आदि. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करने वाला इस स्मार्ट चश्मा की फिलहाल लॉन्च डेट को लेकर कोई भी अपडेट नहीं दिया गया है.

Jio GauSamriddhi

जियो की ये टेक्नोलॉजी बहुत ही खास है, इस तकनीक की मदद से गाय और अन्य पशुओं में ट्रैकर को लगाकर गाय की सेहत की जानकारी किसानों को बहुत ही आसानी से Jio GauSamriddhi ऐप पर उपलब्ध कराई जाती है. कंपनी ने इस ट्रैकर की कीमत 5 हजार रुपए तय की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.