Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जंबूरी मैदान में लाड़ली बहना सम्मेलन रवि‍वार को , परिवर्तित रहेंगे कई मार्ग

33

भोपाल। जंबूरी मैदान में रविवार को लाड़ली बहना का विशाल सम्मेलन होना है। इस वजह से रविवार को सुबह आठ बजे से भेल क्षेत्र के कई मार्ग परिवर्तित रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न जिलों से नियमित चलने वाली यात्री बसों के लिए भी कुछ मार्ग बदले रहेंगे।

इन मार्गों पर रहेगा यातायात का दबाव

– पटेल नगर बायपास, आनंद नगर, रत्नागिरी तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पम्प तक के मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा।

ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

– अवधपुरी से बीकानेर मिष्ठान भंडार, सुरभि इन्कलेव, रिषिपुरम चौराहा, चर्च चौराहा, विजय मार्केट, श्रीकृष्ण मंदिर, बरखेड़ा, गुलाब उद्यान, मस्जिद तिराहा, डीआरएम आफिस, हबीबगंज नाका अथवा हबीबगंज अण्डरब्रिज से 10 नम्बर मार्केट की ओर आवागमन कर सकेंगे।

– पिपलानी/अयोध्यानगर से आने वाले वाहन जेके रोड, आइटीआइ तिराहा, प्रभात चौराहा मार्ग से आवागमन कर सकेंगे ।

जम्बूरी मैदान कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों के मार्ग

प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले वाहन

– इन्दौर की ओर से आने वाले- समस्त प्रकार के वाहन खजूरी सड़क, बकानिया डिपो होते हुए मुबारकपुर, लाम्बाखेड़ा, चौपड़ा कला, पटेल नगर बायपास, आनंद नगर से जम्बूरी मैदान कट पाईंट का उपयोग करते हुए वाहन पार्किंग में पार्क करेंगे।

– राजगढ़ (ब्यावरा) की ओर से कार्यक्रम में भाग लेने वाले- समस्त प्रकार के वाहन मुबारकपुर जोड़, लांबाखेडा जोड़, चौपड़ाकला जोड़, पटेल नगर बायपास, आनंद नगर से जम्बूरी मैदान कट पाईंट का उपयोग करते हुए वाहन पार्किंग में पार्क करेंगे।

– सागर/रायसेन की ओर से आने वाले-समस्त वाहन पटेल नगर चौराहा से आनंद नगर पहुंचेंगे एवं जम्बूरी मैदान में बायीं ओर मुड़कर वाहन पार्किंग में पार्क करेंगे।

– होशंगाबाद रोड की ओर से आने वाले-समस्त वाहन 11 मील से आउटर बायपास होकर पटेल नगर चौराहे से बायीं ओर मुड़कर आनन्द नगर के आगे जाकर बायीं ओर मुड़कर जम्बूरी मैदान पर वाहन पार्किंग में पार्क करेंगे।

भोपाल शहर से आने वाले समस्त वाहन

– गोविंदपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहा से होते हुए अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम होकर सेंट जेवियर स्कूल के पास वाहन पार्क कर सकेंगे ।

यात्री बसों का आवश्यकतानुसार डायवर्सन इस तरह रहेगा

– होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल की ओर से आने वाली बसें 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आइएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगे। आइएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

– सागर, छतरपुर, दमोह की ओर से आने वाली यात्री बसें पटेल नगर बायपास, 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आइएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगे। आइएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

– इंदौर से भोपाल की ओर आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड का उपयोग कर सकेंगी। इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।

– गुना, राजगढ़, ब्यावरा की ओर से आने वाली यात्री बसें मुबारकपुरा बायपास, गांधीनगर, लालघाटी चौराहा होते हुए हलालपुर बस स्टैंड का उपयोग कर सकेंगी। इन बसों का लालघाटी से शहर की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.