Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नमाज अदा करते बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, चंद सेकंड में थम गई सांसें

52

इन दिनों हार्टअटैक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गाजिबाद से भी एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जहां नमाज अदा करते वक्त एक बुजर्ग को अचानक से हार्ट अटैक आया और उनकी देखते ही देखते मौत हो गई. घटना गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके की है. यहां नमाज अदा कर रहे एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई.

मृतक का नाम हाजी हनीफ (80) बताया जा रहा है, जोकि आर्मी से रिटायर्ड थे. हाजी हनीफ आदर्श कॉलोनी में रह रहे थे और नजदीकी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए हुए थे तभी नमाज पढ़ते समय अचानक पीछे की ओर गिर गए. उन्हें गिरता देख मस्जिद में मौजूद कई लोग वहां दौड़कर पहुंचे. फौरन बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल पहुंचा गया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टर्स ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया.

हालांकि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. लेकिन कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक से ही बुजुर्ग की मौत हुई है. इस तरह अचानक बुजुर्ग की मौत इलाके में चर्चा की वजह बन गई. यह पूरी घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है.

वर्कआउट करते आया हार्ट अटैक

बता दें, वाराणसी से भी हार्ट अटैक की कुछ ऐसी ही घटना सामने आई थी. यहां चेतगंज इलाके में एक जिम में वर्कआउट कर रहे 32 साल के युवक को पहले सिर दर्द हुआ. फिर वो बेंच पर बैठ गया, जिसके बाद अचानक नीचे गिर गया. आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बॉडी बिल्डिंग करते थे दीपक

पियरी इलाके के रहने वाले 32 वर्षीय दीपक गुप्ता बॉडी बिल्डिंग किया करते थे. रोजाना की तरह वह शहर के सिद्धगिरी बाग इलाके में स्थित एक जिम में सुबह एक्सरसाइज करने पहुंचे. एक्सरसाइज के दौरान अचानक उनके सिर में दर्द हुआ. इसलिए वो पास में ही एक बेंच पर बैठ गए. थोड़ी देर तक उन्होंने अपना सिर पकड़े रखा. फिर बेसुध होकर वह जमीन पर गिर गए. आसपास के लोगों ने जब दीपक को जमीन पर पड़ा देखा तो वे दौड़कर उनके पास पहुंचे. उन्होंने तुरंत दीपक को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.