Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...

देवास में घर में घुसकर हत्या, महिला बोली- दो लोग आए और पति के सिर में मार दिया हथौड़ा

44

देवास। देवास शहर के उज्जैन रोड ओवरब्रिज क्षेत्र से लगी मैनाश्री कॉलोनी में रविवार सुबह एक व्यक्ति की हत्या उसके घर में घुसकर दो लोगों ने कर दी। हत्या हथौड़े से वार करके करना बताया जा रहा है, हालांकि अभी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है, शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम विश्वास पुत्र जीवन केरकेटा है। वो मोटरपंप बनाने वाली एक निजी कंपनी में काम करते थे।

वारदात के वक्त पत्नी घर पर थी

वारदात के समय उनकी पत्नी भी घर में मौजूद थी, उनके अनुसार दो लोग घर में घुसे और हमला कर दिया था। जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। सिविल लाइन थाने के एसआई अरुण पीपल्दे ने बताया फिलहाल मामले में मर्ग कायम किया है। चोरी, रंजिश, लेनदेन सहित अन्य बिंदुओं को लेकर जांच की जा रही है।

सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट, एक या दो वार किए…

देवास जिला अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विश्वास के सिर के पिछले हिस्से में किसी भारी वस्तु के वार से गंभीर चोट आई है, उसी से जान गई। ऐसा भी प्रतीत हो रहा है कि एक या दो वार ही किए गए हैं।

15 दिन पहले लापता हुुए व्यक्ति का शव कुएं से मिला

देवास जिले के ग्राम घट्टियाकला मार्ग स्थित एक कुएं से एक व्यक्ति का शव मिला। कुआं मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची एवं पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार चंद्रकांत व्यास निवासी पीपलरावां ने शुक्रवार थाने पर सूचना दी कि उनका खेत घट्टियाकला मार्ग पर स्थित है, यहां एक कुआं है।

शाम करीब पांच बजे खेत पर गए तो कुएं से बदबू आ रही थी, झांककर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति का शव उल्टा पड़ा था। जानकारी मिलने पर टीआई कमलसिंह गहलोत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया जिसकी पहचान 54 वर्षीय महेश पुत्र सूरजसिंह भील निवासी पीपलरावां के रूप में की गई।

शव परीक्षण के लिये सिविल अस्पताल सोनकच्छ भेजा गया, स्थिति खराब होने के कारण इंदौर भिजवा दिया गया। जानकारी के अनुसार महेश 28 सितम्बर को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था। उसके पुत्र बबलू द्वारा 29 सितम्बर को थाने पर गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तलाश के लिए महेश का पोस्टर भी जारी किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.