Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

पुणे: फ्लैट में पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां की मिली लाश, गले में थे चोट के निशान

26

महाराष्ट्र के पुणे से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां की लाश एक फ्लैट में मिली. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और फ्लैट के अंदर दाखिल हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच-पड़ताल में जुट गई. शुरुआती जांच में सलिल अंकोला की मां के गले पर जख्म के निशान मिले. पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल पर जांच-पड़ताल कर रही है. ये भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि सलिल अंकोला की मां ने गले पर वारकर अपने आपको जख्मी किया और ब्लीडिंग ज्यादा होने से उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस इस मामले में सीनियर एक्सपर्ट डॉक्टर्स की राय ले रही है.

सलिल अंकोला की मां का नाम माला अशोक अंकोला है. उनकी उम्र 77 साल है. वो पुणे के प्रभात डेक्कन इलाके में रहती थीं. शुक्रवार को जब उनके फ्लैट में पुलिस पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तो देखा कि उनका गला चीरा गया था. आनन-फानन में पुलिस उनको अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुणे की डेक्कन पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है. सलिल अंकोला के परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे में पुलिस ने सूचना दे दी है.

बता दें कि सलिल अंकोला पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं. 1989 से लेकर 1997 तक उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से खेला है. उन्होंने भारत के लिए एक टेस्ट मैच और 20 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.