Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...

महाकाल मंदिर में केक काटकर मनाया जश्न, भड़के पुजारी, कहा- ये हमारी संस्कृति नहीं

50

मध्य प्रदेश के उज्जै में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में केक काट कर जन्मदिन मनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती के द्वारा केक काटने के बाद अपने दोस्तों से मुंह पर केक ना लगाने की बात कही जा रही है. वहीं ये वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर क दिया गया. जिसके बाद से मंदिर परिसर में जन्मदिन मनाने और केक काटे जाने पर हंगामा मचा हुआ है. मंदिर के पुजारियों ने केक काटने की विरोध कर रहे हैं. पुजारियों ने कहा कि ये हमारी संस्कृति नहीं है. वहीं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं.

वायरल वीडियो से पता चला कि वीडियो में दिखाई दे रहे कर्मचारी प्रोटोकॉल कार्यालय के पास भोपाल की कम्पनी एआर-वीआर के हैं. ये कर्मचारी बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भस्म आरती के दर्शन कराते हैं. वहीं इसी कार्यालय में काम करने वाली एक कर्मचारी युवती का जन्मदिन मनाया गया था.

पुजारियों ने की कार्रवाई की मांग

वायरल वीडियो पर जब महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये वीडियो मेरे भी संज्ञान में आया है. इस वीडियो की जांच करवाई जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह याद रहे की महाकालेश्वर मंदिर में केक काटने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी नंदी हॉल में कुछ श्रद्धालुओं ने केक काटा था और उसका वीडियो भी इसी तरह वायरल हुआ था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.