Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी

रात भर ‘किडनैप’ हुई लड़की को ढूंढती रही पुलिस, अगले दिन खुद पहुंची थाने, बोली- मैं तो प्रैंक कर रही थी

31

बिहार के पटना में एक लड़की की शरारत के चलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस को एसके पुरी इलाके में एक युवती के किडनैप होने की सूचना मिली थी. रात भर पुलिस की कई टीमों को युवती की तलाश में लगाया गया. बाद में अगले दिन युवती खुद थाने आ पहुंची. कहने लगी कि सर मैं तो अपने दोस्त के साथ प्रैंक कर रही थी. लेकिन उसने थाने जाकर मामला ही दर्ज करवा दिया.

युवती ने अपनी इस हरकत के लिए पुलिस से माफी भी मांगी. जानकारी के मुताबिक, एसके थाना पुलिस को किसी ने शिकायत दी कि उसकी महिला मित्र का किडनैप हो गया है. शिकायत में युवती ने बताया कि सर मेरी दोस्त ने मुझे फोन किया. उसने बताया कि उसका कुछ बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया है. उसने रात के समय बोरिंग रोड चौराहा से घर जाने के लिए ऑटोरिक्शा लिया था.

दोस्त को किया फोन

ऑटो में कुछ और लोग भी बैठे थे. उन्होंने युवती से बदसलूकी करना शुरू कर दिया. फिर उसे ऑटो से उतारा, आंखों पर पट्टी बांधी और जबरन एक बाइक पर बैठा कर कहीं ले गए. इसके बाद उसे सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए. युवती ने जैसे तैसे आंख से पट्टी खोलकर उस दोस्त को फोन लगाया और बात बताई.

युवती बोली- मजाक किया था

पुलिस ने तुरंत लापता हुई युवती की तलाश शुरू की. तमाम जगहों को सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. रात भर पुलिस उस युवती को ढूंढती रही. लेकिन वो कहीं नहीं मिली. अगले दिन वो युवती खुद ही थाने पहुंची. उसने कहा- सर मैं अपने दोस्त से प्रैंक कर रही थी. लेकिन वो इस बात को सीरियसली ले गया और आपके पास शिकायत दे डाली. इसके लिए मैं आपसे माफी मांगती हूं.

डीएसपी सचिवालय-2 साकेत ने बताया- युवती ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी. ऐसा उसने मजाक के तौर पर किया था. इस हरकत के लिए उसने पुलिस से माफी भी मांगी है. युवती को फिलहाल पुलिस ने छोड़ दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.