Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढहने से एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

17

खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढहने से एक ठेकेदार की मौत हो गई और पांच मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बिस्टान थाना क्षेत्र के मोगरगांव गांव में सोमवार दोपहर को हुई।

बिस्टान थाना प्रभारी आईएस मुजाल्दे ने कहा, “एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढह गया, जिसमें 35 वर्षीय ठेकेदार दिनेश की मौत हो गई और पांच मजदूर घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।” मुजाल्दे के अनुसार, निर्माणाधीन मंदिर का एक खंभा कमजोर होने के कारण गिर गया, जिससे उसका गुंबद ढह गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने घायलों को बचाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। रूपारेल नदी के तट पर इस मंदिर का निर्माण पिछले सात महीनों से चल रहा है।

सोमवार को भारी बारिश के कारण नदी उफान पर थी। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि एक मजदूर का दाहिना हाथ कट गया है, जिसे आगे के इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य मजदूर की पसली टूट गई है। उन्होंने बताया कि तीन अन्य मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.