Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

अधिकारी के पैरों में देश का किसान… बेबसी की तस्वीर आपको भावुक कर देगी…

33

बैतूल: किसान को अन्न दाता कहा जाता है…लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल से बेबसी की एक ऐसी खबर आई है जो किसी को भी भावुक कर सकती है। जहां अन्न पैदा करके सारे देश का पेट भरने वाला अन्नदाता इतना मजबूर हो गया कि फसल मुआवजे के लिए अधिकारी के पैरौं में गिरता दिखाई दे रहा है। भारी बारिश से किसान की फसल को पीला मोजेक बीमारी लग गई थी जिससे उसकी फसल  बर्बाद हो गई। आखिरकार वे आखिरी उम्मीद लेकर विभाग और प्रशासन से गुहार लेकर आया कि किसी तरह फसल का अच्छा मुआवजा मिल जाए तो खुद का और परिवार का पालन पोषण हो जाए

दरअसल, मध्य प्रदेश के बैतूल में भारी बारिश के चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। इसलिए कई किसान कृषि विभाग से मदद की गुहार लेकर पहुंचे। इसी कड़ी में एक किसान अधिकारी के पैरों में गिर पड़ा। वही अधिकारी ने किसानों को हर सम्भव मदद का आश्वाशन दिया है। अधिकारी के मुताबिक वो वैसे तो छोटे से कर्मचारी हैं लेकिन किसानों की समस्या को अच्छे से समझते हैं। वो किसानों की समस्या को दूर करने के लिए जो भी उनके हाथ में होगा वो करेंगे।

आपको बता दें कि बैतूल के भैंसदेही के ग्राम कौडिया, कौडी,लाहस, धुडियानाई, धुडिया पुरानी, बाड़गांव, सारई, भीकुंड,मंथनी में बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। सोयाबीन की खेती तो पीला मोजेक रोग लगने से किसानों की साल भर की मेहनत से चौपट हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.