Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पर मंडराया खतरा, विरोध में उतरा सिख समाज, केंद्र सरकार के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

41

जबलपुर। कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरी हुई है। वहीं अब इस फिल्म को लेकर सिख समजा विरोध में उतरा है। सिख समुदाय ने आपत्ति जताते हुए बताया कि, इस फिल्म में सिक्खों की भावनाओं को आहत किया गया है। जिसके चलते सिख समुदाय ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। वहीं अब कंगना के लिए नई मुसीबत खड़ी हो सकती है।

दरअसल, 6 सितंबर को कंगना रानौत की फिल्म इमरजेंसी रिलीज होने वाली है, लेकिन सिख समाज के लोगों ने इसका विरोध करते हुए केंद्र सरकार के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन है। ये फिल्म भारत की दिवंगत पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के जीवन और समय पर आधारित है और कंगना फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

वहीं, अब इस फिल्म को लेकर तेलंगाना में एक सिख संगठन ने ‘इमरजेंसी’ का विरोध किया है,जिसके चलते राज्य में सिख संगठन ने गुरुवार को हाई-प्रोफाइल सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की है। उन्होंने इस फिल्म के प्रदर्शन से देश में सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न होने और सिख समाज के खतरे के साथ समाज की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.