Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पिता और बड़ी बहन की ये बात बर्दाश्त नहीं कर पाई 9वीं की छात्रा! फंदे से लटकर दे दी जान

49

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 15 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि छात्रा, स्कूल से छुट्टी लेने के बाद सहेली के साथ किसी से मिलने गई थी। इसकी खबर जब बड़ी बहन और पिता को पता चली तो उन्होंने छात्रा को खूब फटकार लगाई, जिसके बाद  छात्रा ने मौत को गले लगा लिया।

यह पूरा मामला आजाद नगर इलाके का बताया जा रहा है, जहां नौवीं क्लास की छात्रा आविया ने सुसाइड किया है। आजाद नगर पुलिस ने बताया कि मदीना नगर में रहने वाली अविया फरीद शाह ने गुरुवार देर शाम को घर पर ही फांसी लगा ली। वह अपनी बहन को किचन में जाने का कह कर गई थी। इसके बाद फंदा लगा लिया। बहन ने ही सबसे पहले उसे लटका हुआ देखा। इसके बाद इसकी सूचना पिता को दी, तब जाकर घर वालों ने पुलिस के बुलाया।

परिवार और पुलिस अविया को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार सुबह एमवाय अस्पताल में अविया का पोस्टमार्टम कराया है। कारणों को लेकर परिवार के लोगों से बयान लिए गए जिसमें सहेली के साथ जाने के बाद परिवार द्वारा डांटने की जानकारी सामने आई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.