Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दो सड़क हादसे, रेलवे कर्मचारी और बुजुर्ग की मौत Dhamtari News: अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का धरना, रात में गायब मिले डॉक्टर नक्सलगढ़ में AI क्रांति: सुकमा के बच्चे अब सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक

युवक के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची पाउडर भरने वाले आरोपियों की हुई पहचान… 2 गिरफ्तार, 5 की तलाश

28

बिहार के अररिया जिले में एक युवक की बेरहमी से पिटाई और उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालने वाले वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है. युवक के साथ अमानवीय कृत्य करने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने पांच आरोपियों की भी पहचान की है. इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. इस कांड ने राज्य में सियासी पारा चढ़ा दिया था. वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए विपक्ष ने बिहार सरकार को महागुंडाराज और तालिनाबान से बदतर बताया था.

पुलिस ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि की. जांच में यह वीडियो जिले के नगर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर का पाया गया. जिस युवक के साथ बर्बरता की गई उस पर चोरी का आरोप लगा था. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना के मुख्य आरोपी सिफत और रवि शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है. वीडियो में कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं. इनमें पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को भी चिह्नित किया है. उनकी तलाश की जा रही है.

चोरी के आरोप में युवक से की बर्बरता

सोमवार को वायरल हुए वीडियो में कुछ लोगों ने एक युवक को चोरी के आरोप में पकड़ लिया था. उन्होंने युवक के साथ मारपीट की. जब इतने में मन नहीं भरा तो आरोपी युवकों ने उस युवक को दबोच लिया. उसकी पेंट उतार दी और उसे झुंका दिया. कुछ लोगों ने उसे कसकर पकड़ लिया. एक आरोपी ने युवक के प्राइवेट पार्ट लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया. हद तब हुई जब आरोपी ने पेन की मदद से उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची पाउडर अंदर तक भर दिया.

बनाते रहे वीडियो, नहीं की मदद

इस हैवानियत से पीड़ित युवक दर्द से चीखता रहा लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. बल्कि वहां मौजूद अन्य लोग इस वारदात की वीडियो बनाते रहे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया. आरजेडी ने इस वीडियो को एक्स पर अपलोड कर लिखा ‘यह है नीतीश भाजपा का महागुंडाराज-महाजंगलराज! यह तालिबान से भी बदतर है. सीएम को होश-ओ-हवास नहीं है. प्रतिदिन बिहार में सैकड़ों मर्डर हो रहे हैं.’

तेजस्वी ने भी साधा निशाना

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी वीडियो पोस्ट करते हुए बिहार सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर लिखा ‘बिहार में तालिबान राज! भाजपा, एनडीए बिहार में सत्ता में मौज से हैं, इसलिए कुछ जातिवादी मीडिया के लोग भी मौन हैं. हम और हमारा दल दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक और हिस्सेदारी की बात करते हैं, इसलिए जातिवादियों को हमारा शासन हमेशा जंगलराज नजर आता है.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.