Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

स्कूल जहां मास्क पहनने को मजबूर छात्र, कभी असहनीय बदबू कभी आंखों में जा रहा राखड़ और धुआं, खुजली-उल्टी जैसी समस्याएं

27

बालोद: जिले के पलारी नगर पंचायत में स्कूली बच्चे पास की राइस मिल के चलते कई परेशानी झेल रहे हैं. शिक्षा के लिए उन्हें अपने स्वास्थ्य को दांव पर लगाना पड़ रहा है. यहां आसपास फैले धुएं और राखड़ के कारण बच्चे मास्क लगाकर स्कूल आने को मजबूर हैं.

स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं: छात्रों का कहना है कि राइस मिल से निकलने वाले धुएं और राखड़ से गले में दर्द होता है. कई बार आंखों में भी धुल जाती है जिससे जलन होती है. कुछ छात्रों ने तो यहां तक कहा कि कभी-कभी उल्टी और खुजली भी होती है. इससे पढ़ाई प्रभावित होती है.

काला राखड़ कई बार हमारी आंखों में जमता है तो खुजली होती है, हमेशा डॉक्टर के पास जाना पड़ता है, इसलिए स्कूल यहीं रहे और राइस मिल को हटाया जाए– छात्रा करीना बघेल

राइस मिल के इस धुएं और राखड़ के बीच पढ़ाई नहीं हो पा रही है, बहुत गंदी बदबू भी आती है. प्लीज इसे हटाया जाए.- छात्रा देविका साहू

स्कूल के पेड़-पौधे भी बयां कर रहे हकीकत: नगर पंचायत पलारी के स्कूल परिसर में लगे पेड़ पौधों में राखड़ जमा हो गई है. पत्तियां काली पड़ गई हैं जो बयां कर रही है कि पेड़ पौधों की हालत ऐसी है तो बच्चों के हालत कैसी होगी.

क्लास रूम तक बदलनी पड़ी: स्कूल की प्रधान पाठिका पुष्पलता साहू ने बताया कि इतनी असहनीय बदबू होता है कि हमें तो राइस मिल तरफ वाले कमरे को दूसरी तरफ शिफ्ट तक करना पड़ रहा है, बच्चे काफी परेशान रहते हैं.

हमारे स्टाफ के कुछ साथी भी संघर्ष नहीं कर पा रहे, नाक हमेशा रुमाल से ढंकना पड़ रहा है, बच्चों को आए दिन अस्पताल की जरूरत पड़ती है, मैंने एहतियात के लिए सभी को मास्क लगाकर विद्यालय आने कहा है– पुष्पलता साहू, प्रधान पाठक

कलेक्टर ने लिया संज्ञान: बच्चों और स्टाफ का कहना है कि राइस मिल हटाई जाए. इसके लिए कई बार शिकायत भी की गई है. कई शिकायतों और रिपोर्टर के सवालों के बाद अब जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है. कलेक्टर दिव्या मिश्रा का कहना है अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के लिए कहा है.

इधर, पिछले दो साल से ग्रामवासी इसकी लड़ाई लड़ रहे हैं मामला विधानसभा तक में गूंजा है लेकिन गांव वालों का कहना है कि रसूखदारों के कारण कार्रवाई नहीं हो रही.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.