Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राशन न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने रूसा में लगाया जाम

28

डिंडौरी। राशन न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर ग्राम रूसा में जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

तीन माह से राशन दुकान से राशन नहीं मिल रहा है

जानकारी के अनुसार जनपद करंजिया अंतर्गत ग्राम बुंदेला के ग्रामीणों को पिछले तीन माह से राशन दुकान से राशन नहीं मिल रहा है। पिछले दिनों ग्रामीणों की शिकायत पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी समीम खान द्वारा राशन वितरण कर रहे महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता के खिलाफ मामला भी करंजिया थाना में दर्ज कराया था।

अधिकारियों की समझाईश के बाद साढ़े तीन बजे समाप्त

मामला दर्ज होने के बाद भी ग्रामीणों को राशन नहीं मिल पाया है। बताया गया कि दोपहर लगभग दो बजे से लगा जाम अधिकारियों की समझाईश के बाद साढ़े तीन बजे समाप्त हुआ और इस मार्ग पर यातायात बहाल हो पाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.