Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दुर्गा पूजा पर हादसा, गोपालगंज में भगदड़ में 3 लोगों की मौत, मेले पर रोक, मृतकों की हुई पहचान

28

गोपालगंज: बिहार में दुर्गा पूजा को लेकर खुशियों का माहौल है तो वहीं दूसरी ओर सोमवार (23 अक्टूबर) की शाम गोपालगंज में एक बड़ा हादसा हो गया। गोपालगंज के राजा दल पंडाल के पास मेला देखने वालों की अधिक भीड़ होने के कारण भगदड़ मच गई। इस घटना में 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए जिनमें से चार को गोरखपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल गोपालगंज में चल रहा है। घटना रात के 8.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

डीएम ने भगदड़ की जांच के आदेश दिए

डीएम ने भगदड़ के जांच का आदेश दिया है। सदर अनुमंडल के एसडीओ के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। लोगों का आरोप है कि भीड़ की संभावना को देखते हुए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी नहीं थे। सोमवार की रात गोपालगंज में दुर्गा पूजा के मेले में दर्दनाक हादसा हो गया। नगर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास राजा दल पंडाल में भगदड़ मच गई जिस में दो महिला और एक बच्चे की मौत हो गई।

निकलने का रास्ता सही नहीं

घटना के बाद डीएम नवल किशोर चौधरी और एसपी स्वर्णप्रभात मौके पर पहुंचे। डीएम ने भगदड़ के जांच का आदेश दिया है। सदर अनुमंडल के एसडीओ के नेतृत्व मेंपूरेमामलेकी जांच कराई जाएगी। इस बीच स्थानीय लोगों का आरोप है कि भीड़ की संभावना को देखते हुए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को नहीं लगाया गया था। यह भी कहा जा रहा हैकि भी ज्यादा थी जबकि निकलने का रास्ता सही नहीं था। पहले बाहर निकालने की होड़ में भगदड़ मच गई और एक बच्चा जमीन पर गिर गया जिसे उठाने में दो महिलाओं की जान चली गई। हालांकि, इस दौरान एक और बच्चा जख्मी हुआ था जिसे बचा लिया गया। लगभग 20 घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन, वहां डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं थे। इसेलेकर अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। प्रशासन की फटकार के बाद डॉक्टर अस्पताल पहुंचे। डीएम ने सिविल सर्जन को इस मामले में शो कॉज किया है। इस घटना में मरने वालों की पहचान कर ली गई है। जिस बच्चे की मौत हुई उसका नाम आयुष कुमार था। वह माझा थाना क्षेत्र के सनाठ मठिया निवासी दिलीप राम का पुत्र था। मौत की शिकार एक महिला 55 वर्षीय उर्मिला देवी कुचायकोट के सासामुसा निवासी रविंद्र शाह की पत्नी थी जबकि, दूसरी महिला नगर थाना के बसडीला निवासी भोज शर्माकी 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी थी।

डीएम ने कहा है कि फिलहाल स्थिति को नॉर्मल कर लिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटना की जांच में जुट गई है। सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। सभी पूजा समितियों को आदेश दिया गया है कि सुबह 9 से 4 बजे शाम तक ही पंडालों में लोगों का प्रवेश दिया जाए। उसके बाद लोग अपने घरों में रहेंगे। दुर्गापूजा के मेले में शाम में ही भीड़ जुटती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.