Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...

कुछ देर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन, युवाओं को मिलेगा ये फायदा

46

भोपाल: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कुछ देर बाद रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शुरू होने जा रहा है। ये 6 महीने में तीसरा कॉन्क्लेव है। ग्वालियर में आज यानी 28 अगस्त को आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 120 उद्योग इकाइयों को 270 एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी। इस कार्यक्रम में आज सीएम मोहन यादव 17 उद्योग इकाइयों का भूमिपूजन और 10 इकाइयों लोकार्पण करेंगे।

इंडस्ट्रियल यूनिट्स का विस्तार, बढे़गा रोजगार

ग्वालियर-चंबल में पहले से स्थापित औद्योगिक इकाइयों जैसे- जमना ऑटो इंडस्ट्रीज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट, सुप्रीम एंड मांडलेज, संघवी फूड और मोंटेज इंटरप्राइजेज अपनी इकाइयों का विस्तार करेंगी। लगभग 2260 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश किया जाएगा। इससे 4500 से भी अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

निवेश संभावनाओं और निवेश पर वन-टू-वन चर्चा

अदाणी समूह और एक्सेंचर समेत कई प्रमुख कारोबारी घरानों के प्रतिनिधि तथा कई देशों के ट्रेड कमिश्नर प्रदेश में निवेश संभावनाओं और निवेश पर वन-टू-वन चर्चा करेंगे। वहीं बताया गया कि आज के इस कार्यक्रम में 22 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण होगा। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव “इन्वेस्ट एमपी” पोर्टल को लाँच करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.