Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

सागर में ट्रक ने भाई – बहन को कुचला हुई दर्दनाक मौत, ट्रक चालक फरार..

41

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में कर्रापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, बाइक सवार भाई और बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिए हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से ट्रक लेकर भाग गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक और युवती बाइक पर सवार होकर बंडा की तरफ से दमोह जा रहे थे, इस दौरान ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। भाई और बहन उछलकर सड़क पर गिरे उसके बाद ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है, युवक की पहचान रोहित लोधी और युवती की पहचान टीना लोधी निवासी खमरिया जिला दमोह के रूप में हुई है, दोनों चचेरे भाई-बहन थे और दमोह जा रहे थे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस अभी ट्रक की तलाश कर रही है यह घटना गुरुवार की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.