Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे...

होटल के रूम नंबर 209 में दोस्त संग ठहरी लड़की, अगले दिन संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, 22 दिन बाद बनने वाली थी दुल्हन

46

गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। निकाह के 22 दिन पहले एक लड़की की होटल में लाश मिलने से सनसनी फैल गई।  गाजियाबाद  के डासना इलाके स्थित एक होटल में रविवार को युवती का शव मिला जिसका करीब 22 दिन बाद निकाह होने वाला था और वह शॉपिंग करने के लिए युवती दो दिन पहले ही हापुड़ से आई थी और अपने दोस्त के संग होटल में ठहरी थी।  पुलिस जांच में जब लाश मिली तो मृतका के मुंह से झाग आ रहा था।

मृतक युवती की पहचान धौलाना हापुड़ निवासी 23 साल की शहजादी के रूप में हुई हैं। शहजादी की शादी अगले महीने नवंबर में दिल्ली निवासी एक युवक के साथ शादी होने वाली थी और बीते शुक्रवार को युवती अपने एक दोस्त अजरुद्दीन के साथ शादी की शॉपिंग करने के बहाना बना कर डासना  आई जहां वह  बिती रात  11 बजे के करीब डासना के अनंत होटल में अपने साथी अजरूद्दीन के साथ रुकी थी।

होटल स्टाफ ने उन्हें कमरा नंबर 209 अलॉट किया था। उसी कमरे में दूसरे दिन सुबह संदिग्ध अवस्था में युवती की लाश मिली। युवती के साथ होटल में ठहरे दोस्त अजरुद्दीन ने ही शहजादी के भाई दानिश को फोन कर मौत की खबर दी। जिसके बाद  स्थानीय वेवसिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के कमरे में पड़े शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के भाई दानिश ने बहन शहजादी की मौत का आरोप अजरुद्दीन पर लगाया। वहीं फोन करने से पहले अजरुद्दीन शनिवार रात होटल में कमरे की चाभी देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.