Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खरगोन में आमने-सामने बाइक की जोरदार भिड़ंत, युवक की हुई दर्दनाक मौत

64

खरगोन।  जिले के भगवानपुरा थाने के अंतर्गत ग्राम मोहना और उमरखली के बीच आमने-सामने बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत है। प्राप्त जानकारी अनुसार बाइक सवार मुकेश उर्फ चिंटू पिता हनुमान प्रसाद अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम धनोरा जो खरगोन से बाजार कर अपनी बहनों राखी पति सुमित और दिपिका पिता हनुमान प्रसाद अग्रवाल के साथ वापस अपने गृह ग्राम धनोरा जा रहा था, तभी अचानक ग्राम मोहना और ग्राम उमरखली के बीच आमने-सामने बाईकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार मुकेश उर्फ चिंटू पिता हनुमान प्रसाद अग्रवाल उम्र 24 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उसकी दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई, मृतक की घायल बहन ने परिजनों को मोबाइल से घटना की सूचना दी ,परिजन मौके पर पहुंचे और  राहगीरो की मदद से 108 वाहन बुलाया और घायलों को जिला अस्पताल खरगोन पहुंचाया। वहीं मृतक के परिजनों ने भगवान पुरा थाने पर घटना कि रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भगवानपुरा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर सोमवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।आपको बता दें कि मोहना और उमरखली रोङ की हालत बहुत खराब हो रही है यहां आये दिन दुर्घटनाएं होती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.