Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

भाजपा पार्षद धर्मेंद सिंह समेत 5 सदस्यों ने एक साथ पीआईसी से दिया इस्तीफा, डबरा नगर पालिका में मचा हड़कंप

41

डबरा: नगर पालिका डबरा में पी आई सी के पांच सदस्यों के एक साथ इस्तीफा दिया है। पांच सदस्यों के इस्तीफे के बाद डबरा नगरपालिका में हड़कंम मचा हुआ है। इस्तीफे के बाद सभी सदस्यों ने अध्यक्ष और सीएमओ पर मनमानी और भ्रष्टाचार के खुलकर आरोप लगाए। इस्तीफा देने वालों में धर्मेंद्र सिंह हैप्पी, रविता रावत, वर्षा पंडा, मीरा राजौरिया, विक्रम वीर दुबे शामिल हैं। सभी के इस्तीफा का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि डबरा के 7 पार्षद सदस्यों को पीआईसी में स्थान दिया गया है। सूत्रों के अनुसार नए अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर हो रही केंपैन से पीआईसी सदस्य नाराज है। जिसको लेकर नाराज सदस्यों ने पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले सभी सदस्य पूर्व मंत्री इमरती देवी के समर्थक बताए जा रहे हैं।

डबरा नगर पालिका क्षेत्र में टोटल 30 वार्ड हैं। दो साल पूरे होने के बाद अध्यक्ष पद को लेकर मची खींचतान पर भी विराम लग गया है। निर्दलीय आवश्यकता आधारित दलों के पार्षदों के साथ अध्यक्ष पुत्र का नया फोटो वायरल हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.