Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

मौत से बदतर जिंदगी…अंतिम संस्कार के लिए करनी पड़ती है नदी पार…MP से सामने आई बेबसी की तस्वीर

45

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह से दिल को दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां 72 वर्षीय महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों और रिश्तेदारों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ी। ऐसे में बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना रहा।

इन तस्वीरों में जहां एक तरफ परिजन बेबस और लाचार नजर आ रहे हैं तो वहीं सरकार की व्यवस्थाओं की पोल भी खुल रही है कि गांव में एक श्मशानघाट न होने के चलते या नदी पर पुल न होने के चलते लोगों की जिंदगी कैसे दाव पर लग रही है।

मामला दमोह तहसील बटियागढ़ ग्राम मगरोंन का है। जहां जरारुधाम गौ अभ्यारण के पास निवास करने वाले खंजुआ अहिरवार 72 वर्षीय की बीमारी के चलते मौत हो गई। जिनका अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों और ग्राम वासियों को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए बड़ी ही परेशानी का सामना करना पड़ता है।

दरअसल मागरोंन के पास जरारु नदी उफान पर होने से रास्ता बन्द हो गया। ऐसे में ग्रामवासियों को शव यात्रा बीच नदी में से लेकर निकलना पड़ा जो बड़ा रिस्की रहा। गौरतलब है कि ये वही गांव है जहां सरकार के जनप्रतिनिधियों द्वारा जरारुधाम गौ अभ्यारण्य बनाया गया और जिसका प्रचार प्रसार भी जमकर हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.