Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ग्वालियर-आगरा ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के लिए श्रेय के लिए भाजपा में होड़

32

ग्वालियर। ग्वालियर-आगरा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस का श्रेय लेने के लिए भाजपा में आंतरिक रूप से होड़ शुरू हो गई है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैबिनेट की बैठक में इस प्रोजेक्ट मंजूरी मिलते ही एक्स पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अंचल को बड़ी सौगात दी है।

ढाई वर्ष में ग्रीन फील्ड के निर्माण से आगरा की दूरी 110 किलोमीटर की बजाय 88 किलोमीटर के आसपास रह जाएगी। इससे दिल्ली की दूरी भी कम होगी। शनिवार की सुबह नगर प्रवास के दौरान विमानतल पर मीडिया से चर्चा करते हुए इस प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी देने के साथ-साथ अन्य विकास की योजनाओं का अपडेट दिया। दूसरी तरफ सांसद भारत सिंह कुशवाह ने नईदुनिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को जाता है।

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी इडी को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन लोगों की भटकाने की नीति है, झूठ बोलने की नीति है वो ही देश को विकास के पथ पर देखकर गौरव के बदले भी ईर्ष्या से नकारात्मक बात करते हैं। कांग्रेस ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट का विरोध किया है। 2014, 2019 और 2024 की सीट ले ले, जितनी सीटें तीनों चुनाव में कांग्रेस जीती है उनको भी आप जोड़ कर लो तो वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के 2024 के चुनाव में जो 240 सीट मिली है, उस आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पा रही है।

निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र लेने के बाद जो वादे किए थे पूरे होंगे

भारत सिंह का कहना है कि ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद सबसे पहले मैं यही कहता था कि पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह तोमर, विवेक नारायण शेजवलकर के कार्यकाल के अधूरे कार्यों को पूर्ण कराना प्राथमिकता होगी और नए प्रोजेक्ट तैयार कर उनके लिए केंद्र व राज्य सरकार से पैसा लाने का प्रयास करूंगा। हाल ही सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा के नगर प्रवास के दौरान ग्वालियर-आगरा ग्रीन फील्ड व वेस्टर्न बाइपास के लिए चर्चा भी की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.