Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर हादसा, कोरबा एक्सप्रेस में लगी आग, तिरुमाला जा रही थी ट्रेन

33

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रविवार की अल सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ है. यहां कोरबा से चलकर आई कोरबा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस के तीन एसी कोच में आग लग गई. देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि तीनों कोच से निकलने वाली आग की लपटें आसमान छूने लगी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राहत टीम ने बड़ी मुश्किल से सभी यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकाला है. इस घटना में किसी जन हानि की सूचना नहीं है, लेकिन तीनों कोच समेत इसमें रखा यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया.

ट्रेन में सवार यात्रियों के मुताबिक ट्रेन विशाखापत्तनम के प्लेटफार्म नंबर 4 पर खड़ी थी. इसी दौरान B7 कोच में धुआं उठने लगा. इसे देखकर इस कोच में सवार यात्री शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे. इतने में कोच से लपटें उठनें लगी. देखते ही देखते आग बढ़ते हुए B6 कोच को भी चपेट में ले लिया. रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यह ट्रेन विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर सुबह 6:30 बजे पहुंची थी. यह ट्रेन 9:45 बजे यार्ड के लिए रवाना होनी थी. इसी बीच ट्रेन के बी 7 कोच से धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग पास के दूसरे कोच बी 6 तक पहुंच गई.

दमकल कर्मियों की सजगता से टल गया बड़ा हादसा

घटना के बाद एक्टिव हुए राहत दस्ते ने काफी मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया है. हालांकि आग पूरी तरह बुझने तक बी7, बी6 के अलावा एम1 कोच जलकर खाक हो चुके हैं. राहत टीम के मुताबिक दमकल कर्मियों की सजगता से एक बड़ा हादसा टल गया. दमकल कर्मियों ने यहां पहुंचते ही आग बुझाने के बजाय सबसे पहले आग को बढ़ने से रोकने की कोशिश की. वहीं जब आग को रोक लिया गया तो धीरे-धीरे आग को नियंत्रित किया गया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.