Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

काजल हत्याकांड: लेडी डॉन जेबा और उसका देवर दोषी करार, जज का फैसला सुन फूट-फूट कर रोने लगी

114

बिहार में 3 साल पहले भागलपुर जिले में हुए एक अपराध ने शहर वासियों के दिल को झकझोर कर रख दिया था. यहां गर्भवती महिला काजल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. इस हत्याकांड में लेडी डॉन जेबा खान व उसके देवर इंतसार को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. दोषी करार किए जान के बाद लेडी डॉन कोर्ट में फूट-फूट कर रोने लगी. एडीजे-5 सुदेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने यह फैसला सुनाया. इस हत्या कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के खिलाफ मामला चल रहा है. दोषियों को सजा सुनाए जाने के बाद पीड़ित के घरवालों ने कहा कि अब जाकर उनकी बेटी को इंसाफ मिला है. पीड़ित परिवार ने कहा कि वो इस समय का काफी समय से इंतजार कर रहे थे.

दरअसल, 3 साल पहले 19 जुलाई 2021 को मुखबिरि का आरोप लगाकर अपराधियों ने मोगलपुरा के रहने वाले आरिफ की गर्भवति बेटी काजल की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में आरिफ की पत्नी और बेटा आई विटनेस थे. इस मामले में घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था. इस घटना के होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल था. इस दर्दनाक घटना की कहानी सुन लोगों की रूह कांप गई था. 19 जुलाई 2021 को इस घटना में कुख्यात टिंकू मियां पर साजिश रचने का आरोप लगा था. वहीं काजल के पिता आरिफ ने केस दर्ज करवाते हुए टिंकू मियां, इम्तियाज की पत्नी जेबा व देवर इंतेसार सहित बादशाह व रहमत कुरैशी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.

केस हटाने के लिए बनाया दबाव

केस दर्ज होने के बाद से ही काजल के पिता आरिफ पर केस हटाने को लेकर कई बार दबाव बनाया गया. डराने के उद्देश्य से फायरिंग भी की गई थी, इस मामले में आरिफ ने अलग से थाने में केस दर्ज करवाया था. मामले में दोषी करार लेडी डॉन जेबा खान बबरगंज थाना के मोगलपुरा के कुख्यात अपराधी मोहम्मद इम्तियाज उर्फ काना की पत्नी है. कोर्ट परिसर में जेबा खान अपने बच्चों को गोद में लिए नजर आई. वहीं इस मामले में इंतेसार इलाके के कुख्यात अपराधी टिंकु मियां का भाई दोषी करार है. इस मामले में 29 जुलाई को फिर से सुनवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.