Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...

यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है… सीएम योगी को लेकर संजय सिंह का बड़ा दावा

46

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को लेकर बड़ा दावा किया है. संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यूपी की सियासत में जल्द कुछ बड़ा होने वाला है. संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहले ही कह कर गये हैं कि दो महीने में ही सीएम योगी हटा दिए जाएंगे. जो भी हो रहा है कि वह दिल्ली के इशारे से हो रहा है. यह सारा खेल दिल्ली से यूपी के खिलाफ चलाया जा रहा है और इसके शिकार सीएम योगी होंगे. उन्हें हटाने की तैयारी हो चुकी है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद से यूपी की सियासत में घमासान मचा हुआ है. इस बीच ही संजय सिंह का यह बयान सामने आया है, जिसमें यह दावा किया गया है कि यूपी में जल्द कुछ बड़ा होने वाला है.

देश निर्माण में बीजेपी का योगदान नहीं

संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के निर्माण में बीजेपी का कोई योगदान नहीं है. बीजेपी के पूर्वजों ने अंग्रेजों के साथ मिलकर देश के क्रांतिकारियों के खिलाफ गवाही दी थी. इनके लोग मुस्लिम लीग के साथ सरकार में शामिल थे. ये लोग आपातकाल के दौरान माफी मांगकर जेल से बाहर आये थे. नरेंद्र मोदी और बीजेपी की सच्चाई पूरा देश जानता है.

उन्होंने सवाल किया कि क्या राष्ट्रवाद हमें इनसे और इनके संगठन से सीखना होगा? भारत ने तीन युद्ध जीता है. पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए हैं. क्या यह इन्होंने किया है या इनकी सरकार ने किया है. पाकिस्तान के टुकड़े हुए तो वह किसने शासन में हुआ. इनकी निगाह में उनका कोई सम्मान नहीं है.

अमृतपाल सिंह पर चन्नी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण

अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग पर टिप्पणी करते हुए संजय सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग करना सरासर गलत है. अमृतपाल ने श्री गुरुग्रंथ साहिब को आगे करके थाने पर हमला बोला था. पंजाब का कोई भी नागरिक श्री गुरुग्रंथ साहिब का दुरुपयोग करने का समर्थन नहीं करेगा. अमृतपाल सिंह को चुनकर भेजना और उसका समाजविरोधी काम दोनों ही अलग है. ऐसे शख्स के समर्थन में जो समाज के ताने-बाने को बिगाड़ने का काम कर रहा है और पूर्व सीएम चन्नी बयान दे रहे हैं. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

अग्निवीर योजना को लेकर पीएम कर कसा तंज

प्रधानमंत्री के अग्निवीर योजना पर विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने और राजनीति करने के आरोप पर टिप्पणी करते हुए संजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी को 73 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनना है, लेकिन भारत मां की रक्षा के लिए सीमा पर खड़ा जवान मात्र 4 साल की सेवा देकर रिटायर हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश को गुमराह कर रहे हैं. मैं उनसे कहना चाहूंगा कि क्यों ना बीजेपी सांसदों के बच्चों को अग्निवीर में भेज देते हैं. अग्निवीर योजना की वजह से सैनिकों को ठीक तरीके से ट्रेनिंग नहीं मिल रही है. पहले भर्ती होने के बाद जवानों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाती थी, फिर ड्यूटी पर भेजा जाता था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.