Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे चार नाबालिग— तीन की डूबने से मौत इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-प... ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीड... मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम ज... छठ महापर्व पर पटना में अनोखी शुरुआत, मात्र 2100 रुपए में हेलिकॉप्टर से करें गंगा घाटों के हवाई दर्शन झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी ... दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्... जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हा... ढाका यूनिवर्सिटी परिसर में एक रात में कई धमाके, अवामी लीग की छात्र शाखा की हड़ताल से बांग्लादेश में ... भारत सरकार का बड़ा कदम, रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर में विदेशी एआई मॉडल्स के इस्तेमाल पर रोक की तैयारी...

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं का असर, छाए रहेंगे बादल, ठंड रहेगी बरकरार

46

भोपाल। उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहां से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में ठंड बरकरार है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास सक्रिय हो गया है।

इसके अलावा अरब सागर में भी एक चक्रवात बना हुआ है। उसके प्रभाव से आंशिक बादल छाने लगे हैं। इस वजह से रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने लगी है। शुक्रवार से कुछ और बादल आ सकते हैं। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी होने से ठंड से कुछ राहत मिलने के भी आसार हैं।

उधर, गुरुवार को प्रदेश के 20 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में बना हुआ है। हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवा के साथ नमी आने के कारण मध्यम एवं ऊंचाई के स्तर पर बादल छाने लगे हैं। उत्तर भारत की तरफ से आ रही हवाओं के कारण ठंड बढ़ी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान के मध्य में द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र, गुजरात एवं उससे लगे अरब सागर पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है।

इस वजह से बादल छाने लगे हैं। बादलों के कारण रात के तापमान में धीरे-धीरे कुछ बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि, हवाओं का रुख लगातार उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से वातावरण में सिहरन बरकरार है। शुक्रवार से पश्चिमी-विक्षोभ उत्तर भारत के आसपास पहुंच जाएगा।

बादल घने होने के कारण रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने से ठंड से कुछ राहत मिलने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.