Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली-NCR में कचरे के निपटारे पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कही ये बात

29

दिल्ली-एनसीआर में कचरे के निपटारे और प्रबंधन पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया. आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने हलफनामे में कहा कि सभी संबंधी प्राधिकारों के साथ दो बैठकें मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में की गईं. दिल्ली, यूपी, हरियाणा के मुख्य सचिवों से मंत्रालय ने एक्शन प्लान ले लिया है. इस हलफनामा में कहा गया है कि हरेक वेस्ट प्लांट को लेकर योजना तैयार है. निर्माणाधीन प्लांट की सूची तैयार कर ली गई है.

हलफनामा में कहा गया है कि हरेक गतिविधि का कैलेंडर सर्वोच्च अदालत के आदेश के मुताबिक तैयार लिया गया है. सभी प्लांट शुरू करने की टाइमलाइन भी तय कर ली गई है.

केंद्रीय मंत्रालय अदालत के आदेश के मुताबिक राज्यों के प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहा है. याद रहे सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकारों को कड़ी फटकार लगाते हुए केंद्रीय मंत्रालय को निगरानी करने और प्लान बनाने का निर्देश दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने एलजी की थी आलोचना

इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि था कि कचरे के निपटारे पर दिल्ली-एनसीपी गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मुद्दे पर उचित कार्रवाई न करने के लिए उपराज्यपाल (एलजी) की आलोचना की थी.

तीन लैंडफिल साइटों-ओखला, गाजीपुर और भलस्वा पर कूड़े के पहाड़ का जिक्र करते हुए कोर्ट ने कहा था कि एलजी के कार्यालय सहित अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके कारण दिल्ली गंभीर समस्या का सामना कर रही है.

पीठ ने एलजी कार्यालय द्वारा तैयार की गई ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रणनीति पर राज्य नीति को भी काल्पनिक करार दिया था और कहा कि शायद इसे लागू करना असंभव होगा, क्योंकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पास अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने के लिए धन नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट ने की थी ये टिप्पणी

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रणनीति के लिए अपनी नीतियों पर हलफनामा दाखिल न करने के लिए 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों पर जुर्माना भी लगाया था.

इससे पहले इस मामले में 27 मार्च को शीर्ष अदालत ने कहा था कि वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कूड़े के ढेर प्रतिष्ठित 73 मीटर ऊंचे कुतुब मीनार की ऊंचाई से मेल खाएंगे और इसके ऊपर से उड़ने वाले विमानों को रोकने के लिए लाल बत्ती का इस्तेमाल करना होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.