Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-...

भाजपा ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की छठवीं लिस्ट, करौली से इंदु देवी को टिकट

35

भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की छठवीं लिस्ट जारी कर दी है, इसमें 3 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. इस सूची में भाजपा ने राजस्थान की 2 और मणिपुर की एक सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है. इनमें करौली-धौलपुर से इंदु देवी जाटव को टिकट दिया गया है. वहीं दौरा सीट से कन्हैया लाल मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा इनर मणिपुर से थौना ओजम बसंत कुमार सिंह को टिकट दिया गया है.

इससे पहले भाजपा ने रविवार को पांचवीं सूची जारी की थी, इसमें कुल 111 उम्मीदवारों के नाम थे. इसके अलावा राजस्थान की भी कई लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था. इस सूची में बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत को मंडी और छोटे पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को मेरठ से टिकट दिया गया था.

405 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी अब तक 405 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. पार्टी की ओर से अब तक छह सूची जारी की जा चुकी हैं. इनमें से पहली सूची में 195 नाम थे, यह सूची भाजपा ने 2 मार्च को जारी की थी. इसके बाद 13 मार्च को दूसरी सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था. पार्टी ने तीसरी सूची 21 मार्च को जारी की थी, जिसमें 9 उम्मीदवारों के नाम थे. इसके बाद 22 मार्च को 15 उम्मीदवारों के नाम के साथ चौथी सूची और फिर 111 उम्मीदवारों के नाम के साथ पांचवीं सूची जारी की गई थी. अब भाजपा ने 3 उम्मीदवारों के नाम के साथ चौथी सूची जारी कर दी है.

तीनों सिटिंग सांसदों के टिकट काटे

भाजपा ने छठवीं सूची में तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, खास बात ये है कि भाजपा ने इन तीनों ही सीटों पर सिटिंग सांसदों के टिकट काट दिए हैं. अब तक करौली सीट से बीजेपी के मनोज राजोरिया सांसद थे, पहले ही ये संभावना जताई जा रही थी कि इस बार उनका टिकट काटा जा सकता है. इसके अलावा दौसा से जसकौर मीणा सिटिंग सांसद थे जो लगातार अपनी बेटी के लिए टिकट की मांग कर रहे थे, पार्टी ने उनका टिकट भी काट दिया है. इनर मणिपुर से डॉ. राजकुमार रंजन सिंह का भाजपा ने टिकट काट दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.