Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यूपीआई पर 0.4% प्रस्तावित शुल्क के खिलाफ भड़का आक्रोश: 22 राज्यों के व्यापारी संगठनों ने तैयार की रण... Punjab Congress Crisis: राजा वड़िंग ने 'X' बायो में खुद को लिखा 'पूर्व अध्यक्ष', इस्तीफे की चर्चाओं ... Faridabad Cyber Crime: फरीदाबाद में फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी करने वाला कपल सक्रिय, 3 दुकान... रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध सीवर कनेक्शन पर एक्शन: दीवार तोड़कर नाले में बहाया जा रहा था होटलों का ग... Gurugram HARERA Action: 71 डिफॉल्टर बिल्डरों के बैंक खाते सीज, ₹446 करोड़ की रिकवरी के लिए कुर्की और... मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2026 को मंजूरी: ₹5 लाख करोड़ के निवेश और 10 लाख रोजगार का लक्ष्य Haryana BPL Ration News: हरियाणा में फिर मिलेगा राशन डिपो से सरसों का तेल, ₹250 DBT बंद; नई पैकिंग म... Haryana Teachers Transfer: हरियाणा के सरकारी शिक्षकों को बड़ी राहत, नए जिलों में तैनात शिक्षक लौट सक... नागरिक अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला युवक का शव: ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ मिली लाश Sonipat Crime News: खरखौदा में नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की कैद, POCSO कोर्ट ने लगाया ₹52,000...

इश्क का उतरा भूत… 4 बच्चों की मां से मिलने पहुंचा 2 बच्चों का पिता, ससुरालियों ने खूंटे से बांधकर पीटा

40

बिहार के पूर्णिया में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसका प्रेमी ससुराल पहुंच गया. ससुरालियों ने प्रेमी को पकड़ लिया. गुस्साए ससुरालियों ने उसे बांस के खूंटे में बांधकर जमकर पीटा. काफी देर तक हंगामा होता रहा. लोगों की भीड़ जुट गई. प्रेमी के घर वालों को बुलाकर उसे छोड़ा गया. मामला जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के बोचगांव पंचायत के लक्षनपुर गांव का है.

प्रेमी को खूंटे से बांधे जाने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों शादीशुदा हैं. प्रेमी के दो बच्चे जबकि प्रेमिका के चार बच्चे हैं. दोनों अररिया जिले के गैड़ा पंचायत के सफिफुर गांव के रहने वाले हैं. फिलहाल समूचे घटनाक्रम को लेकर किसी भी पक्ष से कोई आवेदन थाने में नहीं दिया गया है. आपसी सहमती से दोनों पक्ष को समझाकर मामले को शांत करा लिया गया है.

पंचों से सुनाई थी जूतों से पिटाई, 1 लाख के जुर्माने की सजा

इस मामले में प्रेमिका ने प्रेमी के आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि दोनों एक साल पहले मिले थे. उनके बीच बातचीत भी होती थी. बाद में उनके मायके में इस बात का लोगों को पता चल गया. जिसके बाद उसके मायके सफीकुर गांव में तीन से चार महीने पहले पंचायत बैठी. पंच ने सजा के तौर पर प्रेमी आसिफ के ऊपर जूते से पिटाई किए जाने के साथ ही 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया. आसिफ ने न इसे दिया और न ही पंचों का आदेश माना. इसके बाद प्रेमिका अपने ससुराल जलालगढ़ के लक्षनपुर गांव चली गई.

फिर से शुरू कर दिया मिलना

कुछ ही दिन बाद आसिफ ने दोबारा से उसके ससुराल आना शुरू कर दिया. वो काफी देर इंतजार करता और फिर घर के बाहर से चला गया. प्रेमिका ने बताया कि उसने इस भूल के बात ये निर्णय कर लिया था, कि उसे इन सब चक्करों में नहीं पड़ना और आगे अपने पति के साथ ही रहना है. उसने बताया कि जब हम दोनों की बात हुई तो उसने आसिफ को काफी कुछ समझाया. मगर वो मानने को तैयार नहीं था. वो उससे जबरन शादी करना चाहता था.

जबरन घर आया था प्रेमी

महिला का कहना है कि उसने आसिफ से कहा था कि वो अपने चार बच्चे और पति को नहीं छोड़ सकती. आरोप है कि कल रात आसिफ जबरन उसके ससुराल आ पहुंचा. सुबह की अजान होने की वजह से घर का दरवाजा खुला था. इसी बीच वे वॉशरूम के लिए गईं, तभी चुपके से आसिफ उनके घर में घुस गया और उनकी बिस्तर पर आकर सो गया. तभी उनकी मां और ननद की नजर आसिफ पर पड़ी और उसको पकड़ा लिया.नाराज प्रेमिका के ससुराल वालों ने आसिफ को बांस के खूंटे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई लगाई. उसके घर वालों को बुलाने के बाद उसे छोड़ दिया गया.

प्रेमिका ने कॉल कर बुलाया था

प्रेमी आसिफ ने बताया कि महिला और उनके बीच लगातार बातचीत हो रही थी. इससे पहले दोनों मिले भी थे. ठीक इसी तरह कल रात 9 बजे उन्हें अपने प्रेमिका के नंबर से कॉल आया और फिर उसने मिलने ससुराल बुलाया. प्रेमिका उसके साथ भागने को तैयार थी. मगर उसके ससुराल पहुंचने पर वे पकड़े गए. जिसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे बांस के खूंटे में रस्सी से बांध दिया और फिर उसकी पिटाई की. वे चाकू गोदने वाले थे, मगर ग्रामीणों की भीड़ पहुंचने के कारण उन्होंने ऐसा नहीं किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.