Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IIT Bombay Student Death: साहिल वाकोडे की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, क्राइम ब्रांच के लिए आईफोन... Dholpur Court Action: धौलपुर कोर्ट की सख्त कार्रवाई, 3 दिन अवैध हिरासत में रखने पर थानाधिकारी और जां... UP Assembly Election 2027: पश्चिमी यूपी में दल-बदल की राजनीति तेज, सपा-कांग्रेस में शामिल हुए कई दिग... Jaisalmer Crime News: पोकरण में नाबालिग बेटी के 2 लाख में सौदे और जबरन शादी का खुलासा, पुलिस ने एक घ... MP Tribal Rights Dispute: जनजातीय मंत्री दुर्गादास उइके ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; PCCF के आदेश क... Jammu and Kashmir Assembly: राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उमर अब्दुल्ला बोले- ... Election Commission Row: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशव्याप... Sangrur Crime News: संगरूर में खौफनाक वारदात, इंस्टाग्राम प्रेमी के चक्कर में मां ने 3 मासूम बच्चों ... Indore Gorilla Piyush Parmar Story: दिन में 25 किलो का 'गोरिल्ला' बन मनोरंजन, रात में पुलिस भर्ती की... Punjab School Education: पंजाब में अध्यापकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने पर रोक, शिक्षा विभाग ...

महिला ने दूसरे के घर जाकर लगाई फांसी, युवक ने पहले शव छिपाया बाद में खेत पर जाकर कर ली आत्महत्या

45

लवकुशनगर। छतरपुर जिले के पुरा गांव में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। महिला दूसरे गांव की थी जिसने दूसरे गांव पहुंचकर दूसरे के घर आकर आत्महत्या कर ली।

इधर तीन दिन से महिला की मौत से परेशान युवक ने पहले तो महिला के शव को छिपाना चाहा। बाद में शव को अटारी में रखा दिनभर गांव में घूमता रहा। बाद में परेशान होकर खेत पर जाकर आत्महत्या कर ली।

युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है । इसमें पूरा घटनाक्रम लिखा है। सुसाइड नोट को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

घटना को लेकर पुलिस को गांव के ही बल्लू कुशवाहा द्वारा सूचना दी गई कि गांव के ही व्यक्ति अतुल तिवारी 36 वर्ष ने अपने ही खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगा ली है।

लवकुशनगर पुलिस और पठा चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और बारीकी से जांच शुरू की। मृतक अतुल तिवारी की जेब से एक सुसाइड नोट मिला।

इसमें लिखा था कि लल्ला बाई पति से लड़-झगड़ कर मेरे घर आई थी और मुझ से बोली या तो उससे बोलो कि जमीन नाम करे नहीं तो उसी के पास चली जाओ। इसके चलते मैं तुम्हारे पास आई हूं। तुम दारू लाओ । इसके बाद मैं शराब लेने चला गया और जब लौटा तो देखा कि उसने फांसी लगा ली, जिसको लेकर मैं परेशान हो गया।

इसके बाद मैंने घसीट कर अपनी अटारी में उसका शव रख दिया। मेरा दिमाग़ काम नहीं कर रहा था। मैं दिन-भर यहां – वहां घूमता रहा। मेरे कुछ समझ में नहीं आ रहा था। मैंने सोचा कि मेरे अब जीना ही बेकार है और मैं फांसी लगा रहा हूं।

दोनों की मौत का मामला संदिग्ध

महिला की मौत के तीन दिन तक युवक शव को छिपाता रहा। बाद में उसने अपने खेत पर जाकर जान दे दी। दोनों की मौत का मामला संदिग्ध है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला था, जब वह घर लौटा तो उसने देखा कि घर में लल्ला बाई बेड़िया ने फांसी लगा ली है जिसको लेकर वह भयभीत हो गया और लाश को छुपाने का प्रयास करने लगा, जिसके चलते उसने भी फांसी लगा ली। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है।

नवीन दुबे, एसडीओपी, लवकुशनगर।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.