Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

हाथरस हादसे में MP की महिला की मौत…टीवी पर खबर देख मां को ढूंढने ग्वालियर से सत्संग स्थल पहुंचा बेटा… इस हाल में मिला शव

27

ग्वालियर : उतरप्रदेश के हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे में 121 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वालों में मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाली एक महिला भी शामिल है। 45 वर्षीय रामश्री भी हाथरस में भोले बाबा का सत्संग सुनने अपने अन्य 9 साथियों के साथ गई थी। बेटे ने जैसे ही टीवी के जरिए हादसे की जानकारी लगी तो वह परेशान हो गया। मां की तलाश में वह भी हाथरस पहुंच गया। लेकिन वहां मां नहीं मिली। इसके बाद वह अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उन्हें उनकी मां का शव रखा मिला। बुधवार को यूपी पुलिस महिला का शव लेकर ग्वालियर के जगजीवन नगर पहुंची। मुरार मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

रामश्री के बेटे पंकज जाटव के अनुसार, उनकी मां अक्सर सत्संग में जाया करती थी। 7-8 महीने पहले ग्वालियर के मेला ग्राउंड और तिघरा इलाके में भी साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा का सत्संग आयोजित हुआ था, वहां भी मां पड़ोस की महिलाओं के साथ गई थी। इस बार भी हाथरस में हुए सत्संग के लिए भी मां पड़ोस की 9 महिलाओं के साथ गई थी। इसी बीच सोशल मीडिया और टीवी के जरिए हाथरस हादसे की जानकारी लगी। इसी बीच सूचना मिली थी कि उनकी मां लापता हो गई है। मां की तलाश में पंकज हाथरस पहुंचे लेकिन रामश्री का कहीं कोई पता नहीं चला। जिसके बाद पंकज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उन्हें उनकी मां का शव रखा मिला। इसके बाद मां का शव घर लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।

रामश्री के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने पीछे 3 बेटे और 2 बेटियों को छोड़ गई हैं। रामश्री की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी बड़े बेटे पंकज याटव पर आ गई है। पंकज ने हाथरस में हुए हादसे के लिए आयोजक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रामश्री के साथ जाने वाली वैजयंती बाई ने बताया, 10 लोग ग्वालियर से हाथरस सत्संग में शामिल होने गए थे, जिनमें से राम श्री की मौत हो गई जबकि 9 लोग सुरक्षित है। वैजयंती ने बताया कि हादसे के वक्त वह जल सेवा कर रही थी, इसलिए उसे कुछ पता नहीं लगा। जल सेवा करने के बाद अपनी गाड़ी पर पहुंची, तब घटना के बारे में उन्हें जानकारी मिली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.