Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

देखते ही देखते गंडक में समा गया ब्रिज… बिहार में एक और पुल गिरा, सिवान के कई गांवों का संपर्क टूटा

49

बिहार में एक और पुल गिर गया. सीवान जिले में गंडक नहर पर बना पुल शनिवार को धराशायी हो गया. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुल ध्वस्त होने का वीडियो भी सामने आया है. सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि पुल पुराना था. वहीं, पुल ध्वस्त होने से आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है.

घटना जिले के दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत की है. लोगों के मुताबिक, पुल काफी पुराना था, लेकिन नहर का निर्माण दो साल पहले कराया गया था. आरोप है कि नहर बनाने में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण पानी के तेज बहाव से पुल के पिलर से मिट्टी का लगातार कटाव हो रहा था. इस वजह से पुल का पिलर धंसने लगा था.

वहीं इस मामले पर विपक्ष ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. राष्ट्रीय जनता दल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है, ‘ देख लीजिए डबल इंजन की सरकार के कारनामे! हर हफ्ते कोई ना कोई पुल गिरना 100% तय ही माना जाता है!कमीशनखोरी, अफसरशाही और भ्रष्टाचार का ऐसा दुर्लभ प्रदर्शन दुनिया में और कहीं नहीं दिखेगा!

कई गांवों का संपर्क टूटा

पुल गिरने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है. गंडक नहर पर बना यह पुल महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ता था. इस पुल के सहारे हजारों लोग इस पार से उस पार जाते थे, लेकिन अब लोगों को पास के गांव में जाने के लिए भी काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी. बच्चों को स्कूल जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जो बुजुर्ग कम समय में पुल पार करके एक ओर से दूसरी ओर चले जाते थे, अब उन्हें काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है.गांववाले इस बात को लेकर काफी नाराज हैं कि दो साल पहले ही बनाए गए इस नहर पर क्यों लापरवाही बरती गई. अब पुल के गिरने से उन्हें काफी दूरी तय करके एक जगह से दूसरे जगह पर जाना पड़ रहा है, जिससे उनका हर दिन का काम प्रभावित हो रहा है. गांव के गुस्साए हुए लोगों ने मांग की है कि पुल गिरने की जांच की जाए और जल्द से जल्द दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए.

हाल ही में अररिया में बकरा नदी के पड़रिया घाट पर बना पुल भी अचानक से भरभराकर गिर गया था. गनीमत थी की बात यह थी कि बकरा नदी पर बनाए गए पुल का उद्घाटन नहीं हुआ था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.