Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच...

मोतिहारी: इंस्पेक्टर के घर बरामद की गई 22 बोतल विदेशी शराब, पुलिस को देखकर चुपके से हुए फरार

42

बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी है. यहां शराब पीना और पिलाना दोनों ही गैरकानूनी है. इस मामले में पकड़े जाने पर दोनों ही स्थिति में जेल जाना पड़ सकता है. हैरान करने वाली बात है कि ये नियम सिर्फ कहने की बाते हैं. क्योंकि आये दिन पूरे बिहार में कहीं न कहीं शराब पकड़ी जाती है और पीने वाले भी पकड़े जाते हैं. मोतिहारी जिले में एक वर्दीधारी न सिर्फ प्रतिबंधित शराब का सेवन कर रहा था, बल्कि उसने बहुत बड़ी तादाद में शराब को स्टॉक भी कर रखा था.

शराब के स्टॉक करने की सूचना मोतिहारी के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को मिली. विदेशी और महंगी शराब को बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के आर पी एफ इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के घर पर स्टॉक करके रखा गया था. स्टॉक किए गए शराब की सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत कारवाई की. इस मामले में साइबर सेल के डी एस पी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक ने नगर थाना को सूचना के सही पाए जाने की सूचना के लिए भेजा गया. पुलिस टीम पंकज गुप्ता के घर पहुंची.

घर पर मिलीं शराब की बोतलें

उसी समय चुपके से आर पी एफ इंस्पेक्टर घर से बाहर निकल गए. उनके कमरे की तलाशी के दौरान जब अलमारी को खोला गया तो वहां कई सारी महंगी शराब की बोतलें रखी गई थीं. शराब के बोतल को देखकर पुलिस टीम अचंभित रह गयी. वहां पर ब्लेंडर प्राइड 100 पाइप्स जैसी महंगी शराब भी थी. यहां पर 22 बोतल यानी 15 लीटर के अनुपात में शराब बरामद की गई थी. पुलिस टीम को वहां से लगभग 95 हजार नगद रुपये भी मिले.

खिड़की की बोतलों पर भी मिली शराब

पुलिस जब इंस्पेक्टर के घर पहुंची तो उनके बेडरूम के खिड़की के पास भी शराब की कुछ बोतलें फेंकी हुई मिली थीं. पुलिस की टीम उन शराब की बोतलों को भी जप्त कर लिया. इंस्पेक्टर पंकज कुमार गुप्ता ने अपने वर्दी की धौंस में रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के सहायक मंडल अभियंता के रेस्ट हाउस पर पिछले तीन सालों से कब्जा जमाकर बैठे हुए हैं. फरार हुए आर पी एफ इंस्पेक्टर को ढूढ़ने के लिए पुलिस अभी भी छापेमारी कर रही है.

साथ ही कई बिंदुओं पर भी ये जांच की जा रही कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में ये शराब कहां से आयी है? कही ऐसा तो नही की ट्रेनों में तलाशी के दौरान जो शराब बरामद हुई हो उसमे से आर पी एफ इंस्पेक्टर कुछ शराब निकाल कर महज खानापूर्ति कर रहे हों? फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.