Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस 'RSS, तालिबान और जैश में कोई फर्क नहीं': वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित... स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, अमित शाह बोले- ध्वस्त हुआ ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क हापुड़ से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर गिरफ्तार: मदरसों के चंदे से पाकिस्तान भेजता था ...

गोली मारने का आदेश, अब कोई अपराधी नहीं बचेगा… नीतीश के मंत्री ने बताया सरकार का फैसला

83

बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने एक बड़ा बयान दिया है. जायसवाल ने कहा कि बिहार कैबिनेट में फैसला हुआ है कि राज्य के हर जिले में बिहार पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम यानी SIT टीमों का गठन किया जाएगा. उन्होंने ये बयान पूर्णिया के रुपौली विधानसभा उपचुनाव में नामांकन के बाद एनडीए प्रत्याशी कलाधर मंडल के नामांकन जनसभा में दिया है.

जायसवाल ने ये भी कहा है कि जो अपराधी अवैध बंदूक-गोली लेकर सड़क पर चलेगा, उसे सीधे गोली मार दी जाएगी. अपराधी अब नही बच पाएगा. बिना नाम लिए बीमा भारती और अवधेश मंडल पर तंज कसते हुए दिलीप जयसवाल ने कहा है कि अब रुपौली में गोली बंदूक वाले का नहीं चलेगा यहां गरीबों का राज्य होगा इसीलिए गरीब जनता को डरने की जरूरत नहीं है.

बीमा भारती पर तंज क्यों?

दरअसल हाल ही में रुपौली विधानसभा से ताल ठोकने की तैयारी कर रही बीमा भारती के बेटे राजा कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उस पर सुपारी किलिंग का आरोप है. पूर्णिया जिले के भवानीपुर बाजार में 2 जून को हुए व्यवसायी गोपाल यादुका हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्या भाड़े के शूटर के जरिए कराई गई थी. इस हत्याकांड के तार रुपौली विधायक बीमा भारती से जुड़ रहे है. पुलिस ने इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड बीमा भारती के पुत्र राजा कुमार को बताया है.

कौन हैं दिलीप जायसवाल?

डॉ. दिलीप जायसवाल बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं. वो मूल रुप से खगड़िया जिले के रहने वाले हैं. जायसवाल ने बीएनएम विश्वविद्यालय, मधेपुरा से M.sc की पढ़ाई की है. उन्होंने एमबीए और डॉक्टरेट की पढ़ाई भी पूरी की. वर्तमान में बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री हैं. वो लगातार तीसरी बार विधान परिषद सदस्य बने हैं. 20 से ज्यादा वर्षों तक बिहार भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष भी रहे हैं. वो पिछले दो दशक से एमजीएम मेडिकल कॉलेज, किशनगंज के निदेशक पद पर हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.