Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
INDIA Bloc March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में ... Delhi Protest Venue Update: दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, पुलिस ने बदले नियम MPSC Protest Ends: पुणे में 11 दिनों बाद खत्म हुआ MPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन, अध्यक्ष को छुट्टी पर भ... Malhargarh News: खाद्य विभाग की कार्रवाई, मंदसौर-नीमच हाइवे स्थित ढाबे पर पनीर और बटर के सैंपल फेल Anand Dubey Resigns: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे के पार्टी छोड़ने की खबर JNU Professor Sexual Harassment Case: JNU के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न का मामला ... Om Prakash Rajbhar on INDIA Bloc: विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- '... Jaunpur Accident News: जौनपुर में दुर्गा पंडाल में करंट लगने से 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, प्रशा... Ashok Gehlot on Atar Singh Bhadana Murder: पूर्व विधायक की हत्या पर अशोक गहलोत का तीखा हमला, कानून-व... Bhagalpur Crime News: भागलपुर में महिला को डायन बताकर मारपीट और बदसलूकी, न्याय मांगने पर पुलिस का अज...

ट्रैक्टर चलाने को लेकर हुआ विवाद ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, अस्थियों में गोली तलाश करेगी पुलिस..

40

 मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के दौरान गोली बरामद नहीं की जा सकी है। इसलिए पुलिस अब परिजनों की अनुमति लेकर अस्थियों में गोली खोजने का काम करेगी ताकि उसे साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया जा सके। आपको बता दें कि यह पूरा मामला रीवा की जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकहाई गांव का है। जहां तीन और चार मई की दरमियानी रात दो गुटों में हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जानकारी देते हुए रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि मृतक राम शिरोमणि मांझी का लड़का गांव के ही पटेल परिवार के यहां ट्रैक्टर चलाता था।

ट्रैक्टर चलाने को लेकर हुआ था विवाद ..

ट्रैक्टर चलाने को लेकर रात में विवाद हो गया था। मृतक के लड़के के साथ मारपीट की गई। इस की सूचना उसके परिजनों को मिली तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया देखते ही देखते मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद के बीच एक व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली राम शिरोमणि मांझी के सीने में जा कर लग गई।

पोस्टमार्टम में शरीर से नहीं निकाली जा सकी गोली…

इस पूरे मामले में पुलिस ने दिलीप पटेल और रिंकू पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी अनिल पटेल चोटिल है। जिसका इलाज किया जा रहा है गोली पोस्टमार्टम के दौरान निकाली जाती है लेकिन इस मामले में गोली शरीर केकाफी गहराई में थी। इस कारण निकाली नहीं जा सकती है। अगर परिजन अनुमति देंगे तो सच के तौर पर प्रदर्शित करने के लिए अस्थियों से गोली बरामद की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.