Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर UPI Fraud in Khammam: किताब खरीदने के बहाने ठग ने देखा यूपीआई पिन, फोन चुराकर खाते से उड़ाए 50 हजार ... UP News: कासगंज से दिल्ली नौकरी करने निकला 16 वर्षीय किशोर 2 महीने बाद मिला, परिवार में लौटी खुशियां Sambhav Jain Noida Case: 3 करोड़ का कर्ज, तलाक और बीमार बच्चा; सुपरनोवा से कूदने वाले इंजीनियर की दर... Mohammad Arman Arrested: प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उमेश पाल हत्याकांड का भगौड़ा आरोपी अर... Delhi Police Cyber Crime: कंबोडिया से जुड़े 'डिजिटल अरेस्ट' गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने 2 आरो... Weather Update Today: यूपी-बिहार से लेकर पहाड़ों तक बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके रा... India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत...

देवरानी जेठानी के साथ लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म की कोशिश, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

55

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देवरानी जेठानी के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना सामने आई है। जहां लिफ्ट देने के बहाने 3 आरोपी दोनों को सूनसान जगह ले गए और उनके साथ गलत काम किया। हालांकि उनके शोर मचाने पर कुछ ग्रामीण वहां आ गए, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। दोनों महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।घटना मोहना थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात की है। बताया जा रहा है कि ग्राम दौरार में तीन युवक ग्राम सहसारी की दो आदिवासी देवरानी-जेठानी को बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने सुनसान क्षेत्र में ले गए और उनके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान शोर सुनकर ग्रामीण आ गए तो आरोप भाग गए।

मोहना थाना पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में मोहन पुत्र दीनदयाल जाटव (22) निवासी ग्राम दौरार, अशोक पुत्र अखय सिंह (20) निवासी निवासी सदर और धर्मेंद्र पुत्र राजेंद्र रावत (20) निवासी दीक्षित कालोनी मोहना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की। पुलिस आरोपियों को लेकर ग्राम दौरार पहुंची और घटनास्थल का सत्यापन कराकर गांव में उनका जुलूस भी निकाला गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों पर छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.