Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी एसी बस में लगी आग, ड्राइवर कंडेक्टर ने कूदकर बचाई जान, मची अफरा तफरी

29

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर में शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब 40 यात्रियों से भरी एसी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद ड्राइवर, कंडेक्टर समेत सभी यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी-अपनी जान बचाई। जिस बस में आग लगी वह महेंद्रा ट्रेवल्स की है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, महिंद्रा ट्रेवल्स की बस जगदलपुर से करीब 40 यात्रियों को लेकर रायपुर आ रही थी। तभी अभनपुर के मोहन ढाबा के पास अचानक बस में आग लग गई। आग लगते ही बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग के विकराल रूप लेने से पहले सभी को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। वहीं घटना की सूचना लोगों ने अभनपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी है।

मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर दिया गया। यात्री बस में आग लगने का कारण एसी पाइप फटना बताया जा रहा है। वहीं घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.