Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अटल आवास में बड़ा हादसा, जर्जर सीढ़ी ढहने से मां बेटी घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

25

धमतरी : धमतरी में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया.यहां अटल आवास की जर्जर सीढ़ी ढहने से मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. आसपास मौजूद लोगों ने मां बेटी को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. वहीं हादसे के बाद अटल आवास रहवासियों में आक्रोश देखने को मिला . महिलाओं का कहना है कि जिम्मेदार झांकने तक नहीं आते हैं. अटल आवास काफी जर्जर हो गया है. लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यहां रहने को मजबूर हैं. शुक्रवार की सुबह जो हादसा हुआ है उसमें मां बेटी घायल हो गए हैं.

कहां हुआ है हादसा ?

सोरिद वार्ड के डिपोपारा का अटल आवास कालोनी को बने काफी टाइम हो गया है. जहां बहुत से परिवार निवासरत हैं. पुराना निर्माण होने की वजह से अटल आवास काफी जर्जर है. यहां रहने वाले लोगों ने पहले भी आवास की रिपेयरिंग को लेकर मांग रखी थी,लेकिन वो पूरी नहीं हुई.वहीं शुक्रवार सुबह जब अटल आवास परिसर में हादसा हुआ तो हड़कंप मच गया.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला एक बच्ची को गोद में लेकर नीचे उतर रही थी,इसी दौरान सीढ़ी ढह गई.

बच्ची को गोद में लेकर उतर रही थी मां
घायल महिला की सास कंचन सेन ने बताया कि सीढ़ी ढहने से उनकी बहू रूचि सेन (35) और पोती आरुषि सेन 3 साल दोनों गिर गई. इसके बाद दोनों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला में भर्ती कराया गया है. महिला ने बताया कि रुचि अपने बच्ची को गोद में लेकर काम पर जाने के लिए नीचे उतर रही थी. इसी दौरान सीढ़ी ढह गया और दोनों नीचे दब गए.

अटल आवास के सभी घर जर्जर हो चुके हैं, आए दिन कुछ ना कुछ ढहते और प्लास्टर गिरते रहता है. जिससे खतरा बना हुआ है. अब सीढ़ी ढह जाने से छत में जाने के लिए लोहे की सीढ़ी बनाकर काम चला रहे हैं – कंचन सेन, रहवासी

महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई बार जिम्मेदार व्यक्ति आए और देखकर चले गए. लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ.बताया जा रहा है कि अटल आवास में सुधार के लिए यहां निवासरत लोगों ने पूर्व में भी मांग की थे, लेकिन फिर भी स्थिति नहीं सुधरी, अब लोग रिस्क लेकर यहां रहने को मजबूर है, वहीं शुक्रवार सुबह अटल आवास का हिस्सा भरभरा कर गिरा तो मौके पर चीख पुकार मच गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.