Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...

दतिया में भयानक हादसा कच्चे मकान में लगी आग, जिंदा जला परिवार…

36

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। आपको बता दें कि इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जलने से मौत हो गई है। 7 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल है घटना तिगरू गांव की है। वीरू अपनी पत्नी सरस्वती और बेटे राम और 9 साल की बेटी निधि के साथ कच्चे मकान में रहता था।

शॉर्ट सर्किट से कचरे के ढेर में लगी थी आग

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कचरे के ढेर में आग लगी थी। कचरा का ढेर घर के बगल में ही था जिसके बाद घर में भी आग लग गई ग्रामीणों ने घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन इंदरगढ़ अस्पताल में वीरू की मौत हो गई।

पत्नी और बच्ची ने भी जिला अस्पताल में तोड़ दिया दम 

डॉक्टर ने वीरू को मृत घोषित कर दिया और परिवार के तीन सदस्यों को जिला अस्पताल रेफर किया था इलाज के दौरान महिला सरस्वती और बेटी की मौत हो गई। मासूम का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है, घटना की सूचना पर लांच थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.