Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...

युवक के साथ रिश्तेदारों की क्रूरता, मुंडन कर जूतों की माला पहनाई, पेशाब पिलाया

30

गुना जिले में एक युवक के साथ अमानवीय बर्ताव करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसके रिश्तेदारों द्वारा ही युवक का मुंडन किया गया, उसे जूतों की माला पहनाई गई और पूरे गांव में घुमाकर वीडियो बनाया गया। घटनाक्रम 24 मई का बताया जा रहा है। पीडि़त का दावा है कि आरोपियों ने उसे पेशाब भी पिलाया है। जानकारी के मुताबिक गुना जिले मावन में रहने वाला महेंद्र बंजारा बमौरी ब्लॉक के भौंरा कॉलोनी क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था। तभी उसकी चचेरी बहन का पति रमेश बंजारा उसे कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने ले गए। इसके बाद बारां जिले के जंगलों में ले जाकर 7 लोगों ने महेंद्र का मुंडन किया, उसे जूतों की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया।

बताया जा रहा है कि महेंद्र की चचेरी बहन की शादी रमेश के साथ हुई थी। रमेश की पत्नी घर से भाग गई। इसके बाद बंजारा समुदाय में प्रचलित झगड़ा प्रथा के तहत रमेश महेंद्र और उसके परिजनों से रुपयों की मांग कर रहा था। इसी को लेकर विवाद बढ़ा और महेंद्र को अपमानित करने के उद्देश्य से उसके साथ इस अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया।

मामले ने तूल पकड़ा तो गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा के निर्देश पर फतेहगढ़ थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि बंजारा समुदाय में झगड़ा प्रथा के मुताबिक अगर कोई महिला या पुरुष अपने जीवनसाथी के साथ नहीं रहना चाहते हैं तो उन्हें पंचायत के जरिए एक रकम तय कर पीड़ित पक्ष को देना होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.