Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में हुए कई खुलासे

42

 मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बाणगंगा क्षेत्र में  पिछले दिनों ज्वेलर्स की दुकान से सोने की अंगूठी का बॉक्स चुराने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश ईरानी बदमाश हैं जो सोने की अंगूठी से भरा एक बॉक्स चुरा कर ले गए थे। दोनों ही बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे चुराई गई सोने की अंगूठियां बरामद कर ली हैं।

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया की बाणगंगा क्षेत्र में स्थित भाविका ज्वेलर्स नामक एक ज्वेलर्स की दुकान से दो बदमाश दुकानदार को अपनी बातों में उलझाकर एक सोने की अंगूठी से भरा बॉक्स चुरा कर ले गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक टीम गठित की थी और अलग-अलग क्षेत्र में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम को रवाना किया था। वहीं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी जाकिर हुसैन और अमजद को गिरफ्तार किया  है।

पकड़े गए बदमाशों से 19 सोने की अंगूठियां बरामद की गई हैं। वहीं अन्य सोने की अंगूठियां के बारे में पूछताछ की जा रही है। चुराई गई अंगूठियां का वजन 80 ग्राम से अधिक का था पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि यह ईरानी गैंग से जुड़े हैं और उनके कुछ परिजन भी हैं। वह भी इस तरह की वारदात को अंजाम देते है  पकड़े गए बदमाश इतने शातिर हैं कि बैंकों में भी नोट गिनने के दौरान किसी भी व्यक्ति को अपने झांसे में लेकर उनकी मदद करने के बहाने नोट गिनते – गिनते वह हाथों से ही नोट गायब कर देते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.