Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘अख्तरुज्जमां’ की तलाश तेज, बांग्लादेश पुलिस इंटरपोल की लेगी मदद

56

बांग्लादेश सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद अनवारुल अजीम अनार के कथित हत्यारे अख्तरुज्जमां शाहीन की तलाश तेज हो गई है. बांग्लादेश भगोड़े मास्टरमाइंड को वापस लाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगेगा. रविवार को ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) की जासूसी शाखा (डीबी) के प्रमुख मोहम्मद हारुन रशीद रविवार को ढाका से कोलकाता रवाना हुए. उन्होंने हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भगोड़े हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए बांग्लादेश इंटरपोल से मदद मांगेगा.

बांग्लादेश में जेनाइदाह-4 क्षेत्र से तीन बार के सांसद और अवामी लीग की कालीगंज उप-जिला इकाई के अध्यक्ष अनवारुल अजीम अनार 12 मई को ढाका से कोलकाता में इलाज कराने के लिए गए थे, लेकिन अगले दिन से ही वह लापता हैं. कोलकाता में बारानगर के निवासी और बांग्लादेशी राजनेता के परिचित गोपाल विश्वास ने 18 मई को स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की थी.

सांसद की हत्या कर शव को कर दिया टुकड़े-टुकड़े

कोलकाता पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ कि सांसद की पहले गला घोंटकर हत्या की गई. फिर शरीर को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया गया. अभी तक मृत सांसद का शरीर नहीं मिला है.

मोहम्मद हारुन ने कहा कि सांसद के बचपन के दोस्त शाहीन की स्वदेश वापसी के लिए पुलिस महानिरीक्षक के माध्यम से एक आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा. हारुन ने कहा कि जासूसी शाखा की टीम सबसे पहले कोलकाता में हत्या स्थल पर जाएगी. इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार कसाई जिहाद से भी पूछताछ करेगी.

सोने की तस्करी को लेकर हुई थी अनबन

बांग्लादेश की एक अदालत ने सांसद अनार की नृशंस हत्या में कथित संलिप्तता के लिए तीन संदिग्धों को शुक्रवार को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल सीआईडी अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया कि हत्या के पीछे सोने की तस्करी संभावित कारण बताया है. ऐसा कहा जा रहा है कि सांसद अनार और उसके दोस्त, जो एक अमेरिकी नागरिक और उसका व्यापारिक भागीदार है, के बीच सोने की तस्करी को लेकर कथित अनबन अपराध का कारण हो सकती है.

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने पहले अनार की हत्या में मुख्य संदिग्ध के रूप में एक व्यवसायी का नाम लिया था और कहा था कि उनका मंत्रालय कथित अपराध के लिए उसे पकड़ने और उस पर मुकदमा चलाने के लिए भारत और अमेरिका के साथ काम कर रहा था

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.